आईपीएल 2020 टीम प्रिव्यू : मुंबई इंडियंस, चेन्नई सुपर किंग्स

आईपीएल 2020 टीम प्रिव्यू : मुंबई इंडियंस, चेन्नई सुपर किंग्स

Rohit Sharma MS Dhoni IPL 2019 12 Chennai Super Kings Mumbai Indians

मुंबई इंडियंस ने पिछले सीजन में चौथी बार आईपीएल ट्रॉफी उठाई, जो किसी भी अन्य फ्रैंचाइजी से सबसे ज्यादा है। उन्होंने 2013, 2015, 2017 और 2019 में आईपीएल ट्रॉफी अपने नाम की थी। मुंबई ने पिछले सीजन में के फाइनल में तीन बार ट्रॉफी जीतने वाली चेन्नई सुपर किंग्स को हराकर चौथी बार आईपीएल ट्रॉफी अपने नाम की थी। यहां इस बात पर एक नज़र है कि पिछले साल के फाइनलिस्ट को इस बिंदु पर कैसे रखा गया है।

मुंबई इंडियंस

आईपीएल जीतने के उनके असामान्य ट्रेन्ड को देखते हुए यहीं लगता है कि यह मुंबई का साल नहीं है लेकिन फिर भी कौन जानता है कि क्या हो जाए? इस बार टीम के जैसे खिलाड़ी है वो मुंबई इंडियंस को काफी मजबूत बनाती है।

मुंबई ने इस सीजन की नीलामी में केवल आठ खिलाड़ियों को ही खरीदा। उन्होंने इस बार क्रिस लिन को भी अपने स्क्वार्ड में शामिल किया जो पिछले कुछ वर्षों में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए शानदार प्रदर्शन कर रहे थे। इसके अलावा लिन ने बीबीएल में भी शानदार खेल का प्रदर्शन किया था। रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, क्विंटन डी कॉक, कीरोन पोलार्ड, क्रिस लिन और इशान किशन के साथ मुंबई इंडियंस का बैटिंग लाइन-अप काफी मजबूत है।

जबकि गेंदबाजी ट्रेंट बाउल्ट, राहुल चाहर, और नाथन कूल्टर नाइल पर निर्भर करेगी। जसप्रीत बुमराह और लसिथ मलिंगा पर पावरप्ले ओवरों में और स्लॉग ओवर्स के समय यॉर्कर्स डालकर विपझी टीम की नैया डुबोएंगे। इन सबके अलावा टीम के सबसे पसंदीदा खिलाड़ी हार्दिक पंड्या अपने भाई क्रुनाल पंड्या के साथ अच्छा कॉमबिनेशन बनाएंगे।

प्रमुख खिलाड़ी

हार्दिक पांड्या: चोटों ने उन्हें लंबे समय से राष्ट्रीय टीम से बाहर रखा है, लेकिन इस लंबे अंतराल ने हार्दिक को नुकसान से ज्यादा अच्छा किया है। वह टूर्नामेंट में जाने के लिए उतावले होंगे।

जसप्रीत बुमराह: दुनिया के सबसे कुशल और खतरनाक तेज गेंदबाजों में शुमार जसप्रीत बुमराह पारी की शुरुआत में और स्लॉग ओवर में एक खलनायक की भुमिका निभाते हैं। उनके साथ उनके गुर लसिथ मलिंगा भी बुमराह का अच्छा साथ देंगे।

प्रिडिक्शन

मुंबई इंडियंस की टीम फाइनल तक पहुंच जाएगी।

चेन्नई सुपर किंग्स

चेन्नई की 2019 सीजन में सफलता उनके धीमे गेंदबाजों (स्पिनरों और सीमरों) दोनों पर निर्भर थी। इस बार उनके पास हरभजन सिंह, इमरान ताहिर, रवींद्र जडेजा, मिशेल सेंटनर, कर्ण शर्मा, पीयूष चावला, और साई किशोर में स्पिनरों की फौज है।

उन्हें तेज गेंदबाज ड्वेन ब्रावो, शेन वॉटसन, दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर, जोश हेजलवुड और सैम क्यूरन का अच्छा साथ मिलेगा। जबकि टीम की बल्लेबाजी एमएस धोनी, सुरेश रैना, फाफ डु प्लेसिस, अंबाती रायडू, केदार जाधव और शेन वॉटसन पर निर्भर करेगी।

अहम खिलाड़ी

एमएस धोनी: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उनके दिन सीमित हो सकते हैं लेकिन लेकिन चेन्नई सुपर किंग्स के लिए हमेश के थलाइवा रहेंगे। दबाव और अपने खिलाड़ियो को मार्शल करने की क्षमता के तहत उनका दृढ़ संकल्प धोनी को ऐसा नेता बनाता है कि वह वर्षों तक चेन्नई के लिए है।

इमरान ताहिर: 2019 में पर्पल कैप विजेता, ताहिर एक मजबूत स्पिन आक्रमण में भी खड़ा था। अपने फायदे के लिए चेन्नई की अनुकूल परिस्थितियों का फायदा उठा रहा था। 41 साल की उम्र में भी उनकी विकेट लेने की क्षमता कम होती नहीं है।

प्रिडिक्शन

चेन्नई सुपर किंग्स फाइनल में पहुंच जाएगा।