इंडियन प्रीमियर लीग 2014 : टीम, विवरण, विजेता, सबसे ज्यादा रन और सबसे ज्यादा विकेट

इंडियन प्रीमियर लीग 2014 : टीम, विवरण, विजेता, सबसे ज्यादा रन और सबसे ज्यादा विकेट

IPL 2012 2014 Kolkata Knight Riders

2014 का इंडियन प्रीमियर लीग ऐसा सीजन था जो दो देशों में खेला गया था। लोकसभा चुनाव होने के कारण शुरुआत के 20 मैच संयुक्त अरब अमीरात में खेले गए। इसके बाद के बाकी बचे 40 मैच भारत में खेले गए थे। इस इंडियन प्रीमियर लीग में कुल 8 टीमों ने हिस्सा लिया था। पुणे वॉरियर्स इंडिया के अलावा बाकी सभी टीमें थी ,जिसमें चेन्नई सुपर किंग्स, मुंबई इंडियन्स, कोलकाता नाईट राइडर्स, राजस्थान रॉयल्स, दिल्ली डेयरडेविल्स, किंग्स इलेवन पंजाब, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और सनराइजर्स हैदराबाद थी।

2013 की मुंबई इंडियंस से रिलीज होने के बाद किंग्स इलेवन पंजाब ग्लेन मैक्सवेल को खरीदा, जिन्होंने आईपीएल 2014 में सभी गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाईं। उन्हेंने इस सीजन में 188 के स्ट्राइक रेट से 552 रन बनाए और मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर का खिताब जीता। वीरेंद्र सहवाग (58 गेंदों में 122 रन) ने क्वॉलीफायर-2 में एक अविश्वसनीय पारी खेली वहीं, रिद्धिमान साहा (65 गेंदों पर नाबाद 115 रन) ने आईपीएल के फाइनल में शतक बनाने वाले पहले खिलाड़ी बने।

इस सीजन में 660 रनों के साथ कोलकाता के रॉबिन उथप्पा ने ऑरेंज कैप जीता जबकि चेन्नई सुपर किंग्स के मोहित शर्मा ने 23 विकेटों के साथ पर्पल कैप हासिल की। कोलकाता के सुनील नरेन मोहित शर्मा से सिर्फ दो विकेट पिछे थे, लेकिन उन्होंने इकॉनमी 6.35 था।

ब्रीफ स्कोर

क्वालीफायर 1, कोलकाता, 28 मई: कोलकाता नाइट राइडर्स 20 ओवर में 163/8 (रॉबिन उथप्पा 102; करणवीर सिंह 3/40) ने किंग्स इलेवन पंजाब 20 ओवरों में 135/8 (रिद्धिमान साहा 35; उमेश यादव 3/13) को 28 रनों से हराया। प्लेयर ऑफ द मैच: उमेश यादव।

एलिमिनेटर, मुंबई, 28 मई: मुंबई इंडियंस 20 ओवरों में 173/8 (लेंडल सिमंस 67; मोहित शर्मा 3/42) को 18.4 ओवरों में चेन्नई सुपर किंग्स 176/3 (सुरेश रैना 54*; हरभजन सिंह 2/27) ने 7 विकेट से हराया। प्लेयर ऑफ द मैच: सुरेश रैना।

क्वालीफायर 2, मुंबई, 30 मई: किंग्स इलेवन पंजाब 20 ओवरों में 226/6 (वीरेंद्र सहवाग 122; आशीष नेहरा 2/51) ने चेन्नई सुपर किंग्स को 20 ओवर में 202/7 (सुरेश रैना 87; परवल अवाना 2/59) को 24 रन से हराया। प्लेयर ऑफ द मैच: वीरेंद्र सहवाग।

फाइनल, बेंगलुरु, 1 जून: किंग्स इलेवन पंजाब 20 ओवर में 199/4 (रिद्धिमान साहा 115*, मनन वोहरा 67; पीयूष चावला 2/44) को 19.3 ओवर में कोलकाता नाइट राइडर्स 200/7 (मनीष पांडे 94; करणवीर सिंह 4/54) ने 3 विकेट से हराया। प्लेयर ऑफ द मैच: मनीष पांडे।

ऑरेंज कैप: रॉबिन उथप्पा (कोलकाता नाइट राइडर्स) – 660 रन, 16 मैच
पर्पल कैप: मोहित शर्मा (चेन्नई सुपर किंग्स) – 23 विकेट, 16 मैच
मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर: ग्लेन मैक्सवेल