इंडियन प्रीमियर लीग 2012 : टीम, विवरण, विजेता, सबसे ज्यादा रन और सबसे ज्यादा विकेट

इंडियन प्रीमियर लीग 2012 : टीम, विवरण, विजेता, सबसे ज्यादा रन और सबसे ज्यादा विकेट

IPL 2012 Kolkata Knight Riders

इंडियन प्रीमियर लीग का पांचवां सीजन 2012 में खेला गया। कोलकाता नाइट राइडर्स ने 2011 की नीलामी में अपने स्वार्ड में कई बदलाव किया। उन्होंने इस साल गौतम गंभीर को खरीद कर टीम का कप्तान बनाया और उनके नए कप्तान के तहत, उन्होंने अपनी और टीम की पहली ट्रॉफी उठा ली। गंभीर इस सीजन में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। उनके आगे क्रिस गेल थे।

क्रिस गेल के लिए यह सीजन काफी अविश्वसनीय था। उन्होंने इस सीजन में 733 रन बनाए और ऑरेंज कैप जीता। हालांकि रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने शीर्ष चार में जगह नहीं बनाई। वहीं, पहले के संस्करणों में अजंता मेंडिस को आजमाने के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स ने उन्ही की तरह भूमिका निभाने वाले वेस्टइंडीज के स्पिन गेंदबाज सुनील नरेन को टीम में शामिल किया। नरेन ने इस सीजन में सभी टीम के बल्लाबाजों को काफी परेशान किया और कभी किसी को खुलकर खेलने नहीं दिया। सुनील ने इस सीजन में 13.50 की औरत और 5.47 की इकॉनमी से 24 विकेट झटके। नरेन पर्पल कैप विजेता मोर्ने मोर्कल से सिर्फ एक विकेट पीछे थे।

क्वालीफायर 1, पुणे, 22 मई: कोलकाता नाइट राइडर्स 20 ओवरों में 162/4 (यूसुफ पठान 40*; पवन नेगी 1/18) ने दिल्ली डेयरडेविल्स 20 ओवरों में 144/8 (महेला जयवर्धने 40, जैक्स कैलिस 2/24, नरेन 2/24) को 18 रनों से हराया। प्लेयर ऑफ द मैच: यूसुफ पठान।

एलिमिनेटर, बेंगलुरु, 23 मई: चेन्नई सुपर किंग्स 187/5 ओवर में 207 (एमएस धोनी 51*; धवल कुलकर्णी 3/46) ने मुंबई इंडियंस 20 ओवरों में 149/9 (ड्वेन स्मिथ 38; ड्वेन ब्रावो 2/10) को 38 रनों से हराया। प्लेयर ऑफ द मैच: एमएस धोनी।

क्वालीफायर 2, चेन्नई, 25 मई: 20 ओवर में चेन्नई सुपर किंग्स 222/5 (एम विजय 113; वरुण आरोन 2/63) ने दिल्ली डेयरडेविल्स16.5 ओवर में 136 (महेला जयवर्धने 55; आर अश्विन 3/23) को 23 रन से हराया। प्लेयर ऑफ द मैच: एम विजय।

फाइनल, चेन्नई, 27 मई: 20 ओवर में चेन्नई सुपर किंग्स 190/3 (सुरेश रैना 73, माइकल हसी 54; रजत भाटिया 1/23) को कोलकाता नाइट राइडर्स 19.4 ओवर में 192/5 (मनविंदर बिस्सू 89, जैक्स कैलिस 69, बेन हिलफेनहास 2/25) ने 5 विकेट से हरा दिया। प्लेयर ऑफ द मैच: मनविंदर बिस्ला।

ऑरेंज कैप: क्रिस गेल (रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर) – 733 रन, 14 मैच
पर्पल कैप: मोर्ने मोर्कल (दिल्ली डेयरडेविल्स) – 25 विकेट, 16 मैच
मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर: सुनील नरेन