आंद्रे रसेल (नाबाद 80 रन और दो विकेट) के हरफनमौला प्रदर्शन के दम पर कोलकाता नाइट राइडर्स ने रविवार को यहां ईडन गार्डन्स मैदान पर खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण के मैच में मुंबई इंडियंस को 34 रनों से हराकर लीग में प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को कायम रखा है। कोलकाता नाइट राइडर्स की आईपीएल इतिहास में यह 100वीं जीत है। वहीं, मुंबई के खिलाफ कोलकाता की यह चार साल बाद पहली जीत है। इस मैच के बाद आइए जानते हैं कि कौन सा खिलाड़ी किन-किन क्षेत्र में है टॉप-
एक नजर एमवीपी टेबल में शामिल टॉप खिलाड़ियों परः
खिलाड़ी | टीम | प्वॉइंट्स |
आंद्रे रसेल | कोलकाता नाइट राइडर्स | 342.5 |
हार्दिक पांड्या | मुंबई इंडियंस | 291.0 |
कसीगो रबाडा | दिल्ली कैपिटल्स | 219.0 |
क्रिस गेल | किंग्स इलेवन पंजाब | 212.0 |
जॉनी बेयरेस्टो | सनराइजर्स हैदराबाद | 210.5 |
स्ट्राइक रेट की बात करें तो यहां भी आंद्रे रसेल टॉप पर हैं. इसके बाद हार्दिक, नरेन और मोइन भी टूर्नामेंट में सबसे तेजी से रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। आइए देखें लिस्ट-
खिलाड़ी | टीम | स्ट्राइक रेट |
आंद्रे रसेल | कोलकाता नाइट राइडर्स | 207.69 |
हार्दिक पांड्या | मुंबई इंडियंस | 198.32 |
सुनील नरेन | कोलकाता नाइट राइडर्स | 166.27 |
मोइन अली | रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर | 165.41 |
क्रिस गेल | किंग्स इलेवन पंजाब | 162.04 |
सबसे ज्याद छक्कों के मामले में आंद्रे रसेल ने इस सीजन में हाफ सेंचुरी लगा दी है. अभी तक 50 छक्के जड़ चुके हैं. वहीं दूसरे नंबर पर गेल हैं. आइए देखते हैं पूरी लिस्ट:
खिलाड़ी | टीम | छक्के | बॉल फेस्ड |
आंद्रे रसेल | कोलकाता नाइट राइडर्स | 50 | 234 |
क्रिस गेल | किंग्स इलेवन पंजाब | 32 | 274 |
हार्दिक पंड्या | मुंबई इंडियन्स | 27 | 179 |
एबी डिविलियर्स | रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर | 26 | 281 |
डेविड वॉर्नर | सनराइजर्स हैदराबाद | 19 | 425 |
जॉनी बेयरेस्टो | सनराइजर्स हैदराबाद | 18 | 283 |
सबसे ज्यादा चौकों के मामले में शिखर धवन टॉप पर बने हुए हैं। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर डेविड वॉर्नर हैं। देखें पूरी लिस्ट
खिलाड़ी | टीम | चौके | बॉल फेस्ड |
शिखर धवन | दिल्ली कैपिटल्स | 55 | 329 |
डेविड वॉर्नर | सनराइजर्स हैदराबाद | 50 | 425 |
जॉनी बेयरेस्टो | सनराइजर्स हैदराबाद | 48 | 283 |
पार्थिव पटेल | रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर | 47 | 260 |
अजिंक्य रहाणे | राजस्थान रॉयल्स | 45 | 281 |
विराट कोहली | रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर | 43 | 314 |
क्रिस गेल | किंग्स इलेवन पंजाब | 40 | 274 |
सबसे ज्यादा लंबे छक्के के मामले में महेंद्र सिंह धोनी ने हार्दिक पांड्या को पीछे छोड़ दिया है। धोनी ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के खिलाफ जो छक्का जड़ा, उसके बाद गेंद चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर जाकर गिरी।
खिलाड़ी | टीम | दूरी |
महेंद्र सिंह धोनी | चेन्नई सुपर किंग्स | 111 |
हार्दिक पांड्या | मुंबई इंडियंस | 104 |
क्रिस लिन | कोलकाता नाइट राइडर्स | 102 |
उमेश यादव | रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर | 101 |
क्रिस गेल | किंग्स इलेवन पंजाब | 101 |
क्रिस गेल | किंग्स इलेवन पंजाब | 101 |
पिछले हफ्ते अजिंक्य रहाणे ने कमाल दिखाते हुए शानदार बैटिंग कर सेंचुरी लगाई। यह इस सीजन का 6वां शतक था। देखें पूरी लिस्ट
खिलाड़ी | स्कोर | टीम | विरोधी टीम | जगह | तारीख |
जॉनी बेयरेस्टो | 114 | एसआरएच | आरसीबी | हैदराबाद | Mar 31 |
अजिंक्य रहाणे | 105* | राजस्थान | दिल्ली | जयपुर | Apr 22 |
संजू सैमसन | 102* | राजस्थान | एसआरएच | हैदराबाद | Mar 29 |
डेविड वॉर्नर | 100* | एसआरएच | आरसीबी | हैदराबाद | Mar 31 |
केएल राहुल | 100* | पंजाब | मुंबई | मुंबई | Apr 10 |
विराट कोहली | 100 | आरसीबी | केकेआर | कोलकाता | Apr 19 |
सबसे ज्यादा डॉट गेंद का रिकॉर्ड फिलहाल दीपक चहर के नाम ही है। नवदीप सैनी और जसप्रीत बुमराह टॉप फाइव में शामिल हैं।
खिलाड़ी | टीम | डॉट गेंद | ओवर |
दीपक चाहर | चेन्नई सुपर किंग्स | 133 | 46 |
नवदीप सैनी | रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर | 130 | 43 |
जसप्रीत बुमराह | मुंबई इंडियन्स | 129 | 45.4 |
भुवनेश्वर कुमार | सनराइजर्स हैदराबाद | 122 | 43 |
जोफरा आर्चर | राजस्थान रॉयल्स | 121 | 43 |
राशिद खान | सनराइजर्स हैदराबाद | 118 | 44 |
इकॉनमी रेट के मामले में मोहम्मद नबी टॉप पर हैं। इस सप्ताह भज्जी को खेलने का मौका नहीं मिला फिर भी वह टॉप 3 में हैं। आइए देखते हैं पूरी लिस्ट:
खिलाड़ी | टीम | इकॉनमी रेट |
मोहम्मद नबी | सनराइजर्स हैदराबाद | 5.49 |
अनुकुल रॉय | मुंबई इंडियन्स | 5.50 |
हरभजन सिंह | चेन्नई सुपर किंग्स | 6.00 |
अब तक हुए मुकाबले में सबसे बेस्ट बॉलिंग फिगर अलजारी जोसेफ का रहा है। आइए देखते हैं इस सीजन की बेस्ट बॉलिंग इनिंग की लिस्ट:
खिलाड़ी | बॉलिंग फिगर | टीम | विरुद्ध | जगह | तारीख |
अलजारी जोसेफ | 6/12 | मुंबई | एसआरएच | हैदराबाद | Apr 6 |
मोहम्मद नबी | 4/11 | एसआरएच | आरसीबी | हैदराबाद | Mar 31 |
सैम करन | 4/11 | पंजाब | दिल्ली | मोहाली | Apr 1 |
कगीसो रबाडा | 4/21 | दिल्ली | आरसीबी | बेंगलुरु | Apr 7 |
कगीसो रबाडा | 4/22 | दिल्ली | एसआरएच | हैदराबाद | Apr 14 |
इमरान ताहिर | 4/27 | चेन्नई | केकेआर | कोलकाता | Apr 14 |
लसिथ मलिंगा | 4/31 | मुंबई | आरसीबी | मुंबई | Apr 15 |
सबसे तेज गेंद के मामले में कगीसो रबाडा अभी भी टॉप पर बरकरार हैं। उनके बाद इस लिस्ट में जोफरा आर्चर का नंबर आता है। जबकि वह नंबर पांच पर हैं। देखें पूरी लिस्ट:
खिलाड़ी | टीम | स्पीड |
कगीसो रबाडा | दिल्ली कैपिटल्स | 154.23 |
कगीसो रबाडा | दिल्ली कैपिटल्स | 153.91 |
कगीसो रबाडा | दिल्ली कैपिटल्स | 153.50 |
कगीसो रबाडा | दिल्ली कैपिटल्स | 153.45 |
जोफरा आर्चर | राजस्थान रॉयल्स | 152.60 |
सैम करन के अलावा अभी तक मौजूदा सीजन में कोई गेंदबाज हैट्रिक नहीं ले सका है।
खिलाड़ी | बल्लेबाज | टीम | विरुद्ध | जगह | तारीख |
सैम करन | हर्षल रबाडा लमीछाने | पंजाब | दिल्ली | मोहाली | Apr 1 |