आईपीएल 12 स्टैटिस्टिकल राउंड-अपः 13/05/2019- एवीपी में आंद्रे, तो डॉट बॉल में दीपक चाहर ने मारी बाजी

आईपीएल 12 स्टैटिस्टिकल राउंड-अपः 13/05/2019- एवीपी में आंद्रे, तो डॉट बॉल में दीपक चाहर ने मारी बाजी

Andre Russell IPL 2019 12 MVP Kolkata Knight Riders KKR

मुंबई इंडियंस ने रविवार को राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में खेले गए फाइनल में अपनी चिर प्रतिद्वंद्वी चेन्नई सुपर किंग्स को आखिरी ओवर में बाजी पलट एक रन से हरा इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण का खिताब अपने नाम कर लिया। चेन्नई के गेंदबाजों ने मुंबई को 20 ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर 149 रनों पर रोक दिया था। चेन्नई के लिए आखिरी ओवर तक सब सही जा रहा था लेकिन शेन वाटसन (80) के रन आउट होने से बाजी पलट गई।

आखिरी गेंद पर चेन्नई को जीत के लिए दो रन चाहिए थे। लसिथ मलिंगा ने इसी गेंद पर शार्दूल ठाकुर को पगबाधा आउट करा मुंबई के खाते में चौथा आईपीएल खिताब डाला। चेन्नई 20 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 148 रन ही बना सकी। आइए जानते हैं कि आईपीएल के पूरे सीजन में कौन सा खिलाड़ी किन-किन क्षेत्र में रहा टॉप-

एक नजर एमवीपी टेबल में शामिल टॉप खिलाड़ियों परः

खिलाड़ीटीमप्वॉइंट्स
आंद्रे रसेलकोलकाता नाइट राइडर्स369
हार्दिक पांड्यामुंबई इंडियंस342
दीपक चाहरचेन्नई सुपर किंग्स274.5
इमरान ताहिरचेन्नई सुपर किंग्स255
क्विंटन डिकॉकमुंबई इंडियन्स247.5

स्ट्राइक रेट की बात करें तो यहां भी आंद्रे रसेल टॉप पर हैं। इसके बाद हार्दिक पंड्या और सैम करेन इस लिस्ट में हैं। आइए देखें लिस्ट-

खिलाड़ीटीमस्ट्राइक रेट
आंद्रे रसेलकोलकाता नाइट राइडर्स204.81
हार्दिक पांड्यामुंबई इंडियंस191.42
सैम करेनकिंग्स इलेवन पंजाब172.72
सुनील नरेनकोलकाता नाइट राइडर्स166.27
मोइन अलीरॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर165.41

सबसे ज्यादा छक्कों के मामले में आंद्रे रसेल ने इस सीजन में हाफ सेंचुरी लगाई है. अभी तक 50 छक्के जड़ चुके हैं. वहीं दूसरे नंबर पर गेल हैं. आइए देखते हैं पूरी लिस्ट:

खिलाड़ीटीमछक्केबॉल फेस्ड
आंद्रे रसेलकोलकाता नाइट राइडर्स52249
क्रिस गेलकिंग्स इलेवन पंजाब34319
हार्दिक पंड्यामुंबई इंडियन्स29210
ऋषभ पंतदिल्ली कैपिटल्स27300
एबी डिविलियर्सरॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर26287
केएल राहुलकिंग्स इलेवन पंजाब25438

सबसे ज्यादा चौकों के मामले में शिखर धवन टॉप पर बने हुए हैं। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर डेविड वॉर्नर हैं। देखें पूरी लिस्ट:

खिलाड़ीटीमचौकेबॉल फेस्ड
शिखर धवनदिल्ली कैपिटल्स64384
डेविड वॉर्नरसनराइजर्स हैदराबाद57481
रोहित शर्मामुंबई इंडियन्स52315
केएल राहुलकिंग्स इलेवन पंजाब49438
जॉनी बेयरेस्टोसनराइजर्स हैदराबाद48283
पार्थिव पटेलरॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर48268
विराट कोहलीरॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर46328
क्विंटन डिकॉकमुंबई इंडियन्स45398

सबसे ज्यादा लंबे छक्के के मामले में महेंद्र सिंह धोनी ने हार्दिक पांड्या को पीछे छोड़ दिया है। धोनी ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के खिलाफ जो छक्का जड़ा, उसके बाद गेंद चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर जाकर गिरी।

खिलाड़ीटीमदूरी
महेंद्र सिंह धोनीचेन्नई सुपर किंग्स111
हार्दिक पांड्यामुंबई इंडियंस104
क्रिस लिनकोलकाता नाइट राइडर्स102
क्रिस गेलकिंग्स इलेवन पंजाब101
उमेश यादवरॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर101
क्रिस गेलकिंग्स इलेवन पंजाब101

आखिरी सेंचुरी अजिंक्य रहाणे के बल्ले से ही आई थी, जिसके बाद किसी ने शतक नहीं जड़ा। यह इस सीजन का 6वां शतक था। देखें पूरी लिस्ट:

खिलाड़ीस्कोरटीमविरोधी टीमजगहतारीख
जॉनी बेयरेस्टो114एसआरएचआरसीबीहैदराबादMar 31
अजिंक्य रहाणे105*राजस्थानदिल्लीजयपुरApr 22
संजू सैमसन102*राजस्थानएसआरएचहैदराबादMar 29
डेविड वॉर्नर100*एसआरएचआरसीबीहैदराबादMar 31
केएल राहुल100*पंजाबमुंबईमुंबईApr 10
विराट कोहली100आरसीबीकेकेआरकोलकाताApr 19

सबसे ज्यादा डॉट गेंद का रिकॉर्ड फिलहाल दीपक चहर के नाम ही है। नवदीप सैनी और जसप्रीत बुमराह टॉप फाइव में शामिल हैं।

खिलाड़ीटीमडॉट गेंद
ओवर
दीपक चाहरचेन्नई सुपर किंग्स19064.3
जसप्रीत बुमराहमुंबई इंडियन्स16961.4
भुवनेश्वर कुमारसनराइजर्स हैदराबाद16859
राशिद खानसनराइजर्स हैदराबाद16660
इमरान ताहिरचेन्नई सुपर किंग्स14964.2
नवदीप सैनीरॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर14148

इकॉनमी रेट के मामले में मुंबई इंडियन्स के अनुकुल रॉय टॉप पर हैं। आइए देखते हैं पूरी लिस्ट:

खिलाड़ीटीमइकॉनमी रेट
अनुकुल रॉयमुंबई इंडियन्स5.50
राशिद खानसनराइजर्स हैदराबाद6.28
स्टुअर्ट बिन्नीराजस्थान रॉयल्स6.28

अब तक हुए मुकाबले में सबसे बेस्ट बॉलिंग फिगर अलजारी जोसेफ का रहा है। आइए देखते हैं इस सीजन की बेस्ट बॉलिंग इनिंग की लिस्ट:

खिलाड़ीबॉलिंग 
फिगर
टीमविरुद्धजगहतारीख
अलजारी जोसेफ6/12मुंबईएसआरएचहैदराबादApr 6
मोहम्मद नबी4/11एसआरएचआरसीबीहैदराबादMar 31
सैम करन4/11पंजाबदिल्लीमोहालीApr 1
इमरान ताहिर4/12चेन्नईदिल्लीचेन्नईMay 1
कगीसो रबाडा4/21दिल्लीआरसीबीबेंगलुरुApr 7
कगीसो रबाडा4/22दिल्लीएसआरएचहैदराबादApr 14
इमरान ताहिर4/27चेन्नईकेकेआरकोलकाताApr 14
लसिथ मलिंगा4/31मुंबईआरसीबीमुंबईApr 15

सबसे तेज गेंद के मामले में कगीसो रबाडा अभी भी टॉप पर बरकरार हैं। उनके बाद इस लिस्ट में जोफरा आर्चर का नंबर आता है। जबकि वह नंबर पांच पर हैं। देखें पूरी लिस्ट:

खिलाड़ीटीमस्पीड
कगीसो रबाडादिल्ली कैपिटल्स154.23
कगीसो रबाडादिल्ली कैपिटल्स153.91
कगीसो रबाडादिल्ली कैपिटल्स153.50
कगीसो रबाडादिल्ली कैपिटल्स153.45
नवदीप सैनीरॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर152.85

सैम करन के अलावा राजस्थान रॉयल्स के दूसरे खिलाड़ी श्रेयस गोपाल ने हैट्रिक ली है। आइए देखें पूरी लिस्ट:

खिलाड़ीबल्लेबाजटीमविरुद्धजगहतारीख
सैम करनहर्षल
रबाडा
लमीछाने
पंजाबदिल्लीमोहालीApr 1
श्रेयस गोपालविराट
एबी डिविलियर्स
स्टोइनिश
राजस्थानबैंगलोरचेन्नईApr 30