आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2020: न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम का फिक्सचर, अहम खिलाड़ी, टीम और प्रिडिक्शन

आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2020: न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम का फिक्सचर, अहम खिलाड़ी, टीम और प्रिडिक्शन

New Zealand Women

न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम ने टी20 वर्ल्ड कप में चार बार सेमीफाइनल में जगह बनाई है और सिर्फ दो बार ही फाइनल में जगह बना पाई है और दोनों बार फाइनल में वो हार गई। पिछले विश्व में भारत से मिली बड़ी और फिर ऑस्ट्रेलिया से भी मैच गवांने के बाद न्यूजीलैंड की टीम टॉप में जगह नहीं बना पाई थी।

2018 विश्व कप की तरह न्यूजीलैंड को इस बार भी ऑस्ट्रेलिया और भारत के ग्रुप रखा गया है। ऑस्ट्रेलियाई टीम इस बार के विश्व कप की प्रबल दावेदार मानी जा रही है और वो इस बार उन्हें होम ग्राउंड का फायदा मिलेगा। न्यूजीलैंड की टीम में विश्व स्तरीय ऑलराउंडर्स और बड़े हिटर्स हैं जो टीम को मजबूत बनाती है। इस ग्रुप में भारत दोनों टीमों (ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड) से थोड़ी कमजोर है। न्यूजीलैंड पिछले विश्व कप में भारत से हार का बदला लेना चाहेगा। फुल-टाइम कप्तान एमी सटरथवेट की अनुपस्थिति के बावजूद टीम में इतनी ताकत है कि वो भारत को हरा सकती है।

इन खिलाड़ियों पर रहेगी नजर

सोफी डिवाइन: न्यूजीलैंड की कप्तान सोफी दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी 20 इंटरनेशनल सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया था। सोफी विश्व की उन तीन खिलाड़ियों में से एक हैं जिन्होंने 2000 से ज्यादा रन बनाए हैं और 50 विकेट भी हासिल किए हैं। पावरप्ले ओवरों के दौरान सोफी अहम भूमिका निभा सकती हैं।

सुजी बेट्स : टी20 इंटरनेशनल में 3000 रन बनाने वाली विश्व की एकमात्र खिलाड़ी हैं बेट्स। वो बल्लेबाजी में नंबर-3 पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। बेट्स पॉवरप्ले में बड़े हिट और बीच के ओवरों में एक संभल कर खेल सकती है। उनकी मध्यम गति की गेंदबाजी उनके लिए एक बोनस है।

टीम : सोफी डिवाइन (कप्तान), राहेल प्रीस्ट, सुजी बेट्स, लॉरेन डाउन, मैडी ग्रीन, होली हडलस्टन, हेले जेन्सेन, लेह कास्पेरेक, अमेलिया शेर, जेस केर, रोजमेरी मायर, केटी मार्टिन, केटी पर्किन्स, एना पीटरसन और ले ताहू।

फिक्स्चर

22 फरवरी: बनाम श्रीलंका, पर्थ के वाका में
27 फरवरी: बनाम भारत, मेलबर्न के जंक्शन ओवल में
29 फरवरी: बनाम बांग्लादेश, मेलबर्न के जंक्शन ओवल में
2 मार्च: बनाम ऑस्ट्रेलिया, मेलबर्न के जंक्शन ओवल में

प्रिडिक्शन

ऑस्ट्रेलिया या भारत के खिलाफ एक जीत न्यूजीलैंड को टॉप-4 ले जाएगी।