वाइटैलिटी ब्लास्ट 2019: मिडिलसेक्स बनाम ससेक्स और सोमरसेट बनाम ग्लैमरगन- मैच प्रीव्यू और प्रिडिक्शन

वाइटैलिटी ब्लास्ट 2019: मिडिलसेक्स बनाम ससेक्स और सोमरसेट बनाम ग्लैमरगन- मैच प्रीव्यू और प्रिडिक्शन

Vitality Blast trophy

वाइटैलिटी ब्लास्ट के दूसरे सीजन में 24 अगस्त को कुल दो मैच खेले जाएंगे। सभी दो मुकाबले साउथ ग्रुप के होंगे। पहला मुकाबला मिडिलसेक्स बनाम ससेक्स के बीच खेला जाएगा, जबकि दूसरा मैच सोमरसेट बनाम ग्लैमरगन के बीच होगा। प्वाइंट टेबल में नॉर्थ ग्रुप में सबसे टॉप पर लंकाशायर तो वहीं साउथ ग्रुप में टॉप पर ससेक्स टीम विराजमान है।

मिडिलसेक्स बनाम ससेक्स (साउथ ग्रुप):

मिडिलसेक्स और ससेक्स के बीच अक्सब्रिज क्रिकेट क्लब ग्राउंड मैदान पर खेला जाएगा। ससेक्स में प्रमुख खिलाड़ियों का नाम लें, तो कप्तान ल्यूक राइट, टाइमिल मिल्स, डेविड वाइज, एलेक्स कैरी और राशिद खान जैसे शानदार खिलाड़ी है। वहीं 2018 के सीजन में खराब परफॉरमेंस के बाहर निकलकर आई मिडिलसेक्स टीम ने इस सीजन में धमाकेदार शुरुआत की है। देखना होगा कि इस बार मिडिलसेक्स अपने इस प्रतिद्वंदी टीम के खिला कैसा प्रदर्शन कर पाती है।

प्रिडिक्शन:
ससेक्स की टीम मिडिलसेक्स की टीम पर जीत दर्ज कर सकती है।

सोमरसेट बनाम ग्लैमरगन (साउथ ग्रुप):

सोमरसेट और ग्लैमरगन के बीच टॉन्टन मैदान में मैच खेला जाएगा। ग्लैमरगन टीम के कप्तान साउथ अफ्रीकन खिलाड़ी कॉलिन इनग्राम हैं। इनग्राम एक ऑलराउंडर के तौर पर पहचाने जाने वाले खिलाड़ी है। आईपीएल में वह दिल्ली कैपिटल्स क लिए खेलते हैं। इस टीम में दो प्रमुख ओवरसीज खिलाड़ी हैं, पहले ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी मिशेल मार्श और दूसरे खिलाड़ी शॉन मार्श हैं। ग्लैमरगन टीम के कोच वेल्स के पूर्व खिलाड़ी रॉबर्ट क्राफ्ट हैं। वहीं दूसरी टीम सोमरसेट की बात करें तो कप्तान लेविस ग्रेगरी हैं, जो इंग्लिश टीम से हैं। इसमें प्रमुख दो ओवरसीज खिलाड़ी हैं। पहले वेस्टइंडियन जेरम टेलर और दूसरे पाकिस्तानी खिलाड़ी बाबर आजम हैं। वहीं कोच जेसन कर हैं।

प्रिडिक्शन:
हमारा प्रिडिक्शन कहता है कि ग्लैमरगन के खिलाफ यह मैच सोमरसेट जीत सकता है।