T20I स्टैटिस्टिकल हाइलाइट्स 2019 : इस साल सहयोगी राष्ट्र की टीमें रहीं हावी

T20I स्टैटिस्टिकल हाइलाइट्स 2019 : इस साल सहयोगी राष्ट्र की टीमें रहीं हावी

Papua New Guinea Scotland

साल 2019 क्रिकेट के लिए काफी यादगार रहा। इस साल टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट इतिहास के कुछ बेहद यादगार मैच खेले गए। इसके अलावा आईसीसी के नए नियमों के अनुसार किसी भी सहयोगी राष्ट्र के सभी T20 मैचों को अंतर्राष्ट्रीय दर्जा दिया गया। इसका नतीजा, अब उन टीमों के टी20 इंटरनैशनल किक्रेट के विभिन्न आंकड़े काफी अच्छे है।

टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट टूर्नामेंट्स में से सबसे अहम यूएई में खेले गए आईसीसी मेन्स वर्ल्ड टी20 क्वालिफायर था, जिसमें पापुआ न्यू गिनी और नामीबिया जैसी टीमों का दबदबा दिखा। आइए देखते हैं इस साल के टी20 इंटरनेशनल स्टैटिस्टिकल रिकॉर्ड्स पर-

टीमखेलेजीतेहारेटाईनेट रन रेटW/L
पापुआ न्यू गिनी 17142017.000
नामीबिया16124006.000
कनाडा 1283014.000
अफगानिस्तान 1073003.500
जर्मनी 1073003.500
कतर1594204.500
नेपाल19127006.000
न्यूजीलैंड1274103.500
संयुक्त अरब अमीरात 17106015.000
स्कॉटलैंड 1596004.500

सर्वाधिक रन बनाने के मामले में आयरिश टीम के दो वरिष्ठ आयरिश बल्लेबाज- पॉल स्टर्लिंग और केविन ओ ‘ब्रायन का वर्चस्व है। उनके अलावा, मैक्स ओडॉउड एकमात्र ऐसे बल्लेबाज हैं, जिन्होंने 700 रन का आंकड़ा पार किया है।

खिलाड़ीटीमरनऔसतस्ट्राइक रेट
पॉल स्टर्लिंग आयरलैंड 74841.55140.6
केविन ओ ब्रायनआयरलैंड 72931.69155.43
मैक्स ओ’डॉउड नीदरलैंड 70229.25120.82
बेन कूपरनीदरलैंड 63737.47127.91
एंडी बलबीरनीआयरलैंड 60133.38143.77
टोनी उरा पापुआ न्यू गिनी 57247.66147.04
पारस खड़का नेपाल54133.81145.82
जॉर्ज मुन्से स्कॉटलैंड 52637.57166.45
विराट कोहलीभारत46677.66147.93
कैलम मैकलेओड स्कॉटलैंड 44036.66128.27

बल्लेबाजी औसत के मामले में ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर है। वार्नर का इस साल बल्लेबाजी औसत 287 का रहा। उनके बाद समी सोहेल हैं जिनका औसत 115 रहा।

खिलाड़ीटीमरनऔसतस्ट्राइक रेट
डेविड वार्नर ऑस्ट्रेलिया287287145.68
समी सोहेल मलावी 115115118.55
विराट कोहलीभारत46677.66147.93
इफ्तिखार अहमद पाकिस्तान15075144.23
सुदेश विक्रमसेकरा चेक रिपब्लिक21471.33205.76
स्टुअर्ट पोयंटर आयरलैंड 7070137.25
नौमान सरवर कतर17257.33134.37
रहमान अब्दुल इटली 1025199.02
मोहम्मद नूरजी मलावी 10150.5171.18
मुहम्मद काशिफ कुवैत24248.4112.55

स्ट्राइक रेट के मामले में मिर्जा अहसन सबसे ऊपर है जिनका स्ट्राइक रेट 305.55 रहा। इनके अलावा फैसल खान, स्कॉट कुगलेइजन, सुदेश विक्रमासेकरा और जेपी डुमिनी अन्य बल्लेबाज हैं जिनका स्ट्राइक रेट 200 से ज्यादा है।

खिलाड़ीटीमरनऔसतस्ट्राइक रेट
मिर्जा अहसन ऑस्ट्रिया 5555305.55
फैसल खान साउदी13444.66239.28
स्कॉट कुगलेइजन न्यूजीलैंड6532.5216.66
सुदेश विक्रमासेकरा चेक रिपब्लिक 21471.33205.76
जेपी डुमिनी साउथ अफ्रीका7676200
कार्ल बीरकेनस्टॉक नामीबिया 6432193.93
जेसन किला पापुआ न्यू गिनी 6030193.54
मोहम्मद अदनान साउदी60193.54
बिलाल जल्मई ऑस्ट्रिया 20869.33190.82
अम्माद उद्दीन बहरीन 10133.66190.56

2019 में केविन ओ ब्रायन ने सबसे ज्यादा छक्के जड़े हैं।

खिलाड़ीटीम6sBFB/6
केविन ओ ब्रायन आयरलैंड 3646913.03
जॉर्ज मुन्से स्कॉटलैंड 343169.29
टोनी उरा पापुआ न्यू गिनी 3038912.97
पारस खड़का नेपाल2537114.84
हज़रतुल्लाह ज़ज़ई अफगानिस्तान 242088.67
रविजा संदरवान कुवैत242169.00
विराट कोहलीभारत2331513.70
मोहम्मद नबी अफगानिस्तान 221838.32
रोहित शर्माभारत2228613.00
मुहम्मद तनवीर कतर2233115.05

2019 में पॉल स्टर्लिंग ने सबसे ज्यादा चौके जड़े हैं।

खिलाड़ीटीम4sBFB/4
पॉल स्टर्लिंग आयरलैंड90532         5.91
एंडी बलबीरनी आयरलैंड 71418         5.89
मैक्स ओडॉउड नीदरलैंड69581         8.42
केविन ओ ब्रायन आयरलैंड 67469         7.00
पारस खड़का नेपाल60371         6.18
बेन कूपरनीदरलैंड 56498         8.89
टोबियास विसे नीदरलैंड 47241         5.13
जतिंदर सिंह ओमान47314         6.68
जॉर्ज मुन्से स्कॉटलैंड 47316         6.72
कैलम मैकलेओड स्कॉटलैंड 46343         7.46

स्टर्लिंग ने इस साल सबसे ज्यादा अर्धशतक भी बनाए हैं। मैक्स ओडॉवड, विराट कोहली और बेन कूपर इस साल पांच टी20 इंटरनैशनल अर्द्धशतक बनाने वाले अन्य बल्लेबाज हैं।

खिलाड़ीटीम50s
पॉल स्टर्लिंग आयरलैंड8
मैक्स ओडॉवड नीदरलैंड6
विराट कोहलीभारत5
बेन कूपरनीदरलैंड 5
टोनी उरा पापुआ न्यू गिनी 4
केएल राहुलभारत4
बाबर आजमपाकिस्तान4
स्टेफ़न बार्ड नामीबिया 4
गेरहार्ड इरास्मस नामीबिया 4
रोहित शर्माभारत4
सैयद अजीज मलेशिया 4
मुहम्मद तनवीर कतर4

हज़रतुल्लाह ज़ाज़ी ने इस साल सबसे अधिक टी20 इंटरनैशनल स्कोर बनाया है। उन्होंने 23 फरवरी को आयरलैंड के खिलाफ 162 रन की नाबाद पारी खेली थी।

खिलाड़ीस्कोरटीमविरुधतारीख
हज़रतुल्लाह ज़ाज़ी 162*अफगानिस्तान आयरलैंड 23-Feb
जॉर्ज मुन्से 127*स्कॉटलैंड नीदरलैंड 16-Sep
केविन ओ ब्रायन 124आयरलैंडहॉगकॉग 07-Oct
ग्लेन मैक्सवेल 113*ऑस्ट्रेलियाभारत27-Feb
बिलाल ज़ल्मई 111*ऑस्ट्रियाचेक रिपब्लिक 01-Sep
टोनी उरा 107*पापुआ न्यू गिनी फिलीपींस 23-Mar
ज्ञानेंद्र मल्ल 107नेपालभुटान05-Dec
पारस खड़का 106*नेपाल सिंगापुर 28-Sep
शिवकुमार पेरियालवार 105*रोमानियाटर्की29-Aug
एस विक्रमसेकरा 104*चेक रिपब्लिक टर्की 30-Aug
लेस्ली डनबर 104*सर्बिया बुल्गारिया 14-Oct

गेंदबाजों की बात करें तो संदीप लामिछाने, ब्रैंडन ग्लोवर और करन केसी ने इस साल सबसे अधिक 28 विकेट झटके हैं। इन तीनों में लामिछाने का औसत और इकोनॉमी सबसे अच्छा है जिसके वजह से वो टॉप पर हैं।

खिलाड़ीटीमविकेटऔसतइकोनॉमी
संदीप लामिछाने नेपाल2813.716.5
ब्रैंडन ग्लोवर नीदरलैंड 28166.89
करन केसीनेपाल28177.23
मार्क अडायर आयरलैंड2715.296.57
पॉल वैन मिकेन नीदरलैंड 2718.337.26
इकबाल हुसैन कतर2616.388.16
दामियन रावू पापुआ न्यू गिनी 249.25.24
नलिन निपिको वनुआतू2412.957.9
बिलाल खानओमान2415.756.75
डोमिनिक ब्लेम्पिड जर्सी2416.456.4