आईपीएल 2019: दिल्ली कैपिटल्स vs चेन्नई सुपर किंग्स मैच के बाद ऑरेंज कैप और पर्पल कैप का अपडेट- लिस्ट में धवन की एंट्री, पंत टॉप पर

आईपीएल 2019: दिल्ली कैपिटल्स vs चेन्नई सुपर किंग्स मैच के बाद ऑरेंज कैप और पर्पल कैप का अपडेट- लिस्ट में धवन की एंट्री, पंत टॉप पर

IPL 2019 12 Orange Purple Cap Rishabh Pant Imran Tahir Dwayne Bravo

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें सीजन के दौरान हर मैच के साथ ऑरेंज और पर्पल कैप की जंग और भी मजेदार होती जा रही है। 26 मार्च को दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच हुए मैच के बाद ऑरेंज कैप और पर्पल कैप के दावेदारों में कुछ नए नाम भी शामिल हो गए हैं। ऑरेंज कैप के लिए जहां दिल्ली कैपिटल्स के शिखर धवन ने अपनी दावेदारी दर्ज कराई, वहीं पर्पल कैप के लिए ड्वेन ब्रावो भी दौड़ में शामिल हो गए हैं। आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज को ऑरेंज कैप से नवाजा जाता है, जबकि सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज को पर्पल कैप पहनाई जाती है।

ऑरेंज कैप की दौड़ में टॉप-2 पोजिशन पर दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज हैं। ऋषभ पंत इकलौते ऐसे बल्लेबाज हैं, जो कुल मिलाकर 100 रनों का आंकड़ा पार कर चुके हैं। वहीं धवन ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 51 रनों की पारी खेलकर टॉप-2 में जगह बनाई। टॉप-5 बल्लेबाजों में बस यही दोनों ऐसे क्रिकेटर हैं, जिन्होंने दो मैच खेल लिए हैं।

ऑरेंज कैप की दौड़ में शामिल हैं ये सभी खिलाड़ीः

खिलाड़ीटीमरनस्ट्राइक रेटछक्के
ऋषभ पंतदिल्ली कैपिटल्स103257.508
शिखर धवनदिल्ली कैपिटल्स94113.251
डेविड वॉर्नरसनराइजर्स हैदराबाद85160.373
क्रिस गेलकिंग्स इलेवन पंजाब79168.084
जोस बटलरराजस्थान रॉयल्स69160.462
नीतीश राणाकोलकाता नाइट राइडर्स68144.683

पर्पल कैप की बात करें तो यहां चेन्नई सुपर किंग्स के गेंदबाजों का कब्जा ही नजर आ रहा है। पर्पल कैप की दौड़ में चेन्नई सुपर किंग्स के वर्चस्व का आप इस बात से अंदाजा लगा सकते हैं कि टॉप-4 गेंदबाज इसी टीम के हैं।

पर्पल कैप की दौड़ में शामिल हैं ये सभी गेंदबाजः

खिलाड़ीटीमविकेटइकॉनमी रेट
इमरान ताहिरचेन्नई सुपर किंग्स44.83
ड्वेन ब्रावोचेन्नई सुपर किंग्स47.92
रवींद्र जडेजाचेन्नई सुपर किंग्स34.75
हरभजन सिंहचेन्नई सुपर किंग्स36.25
कगीसो रबाडादिल्ली कैपिटल्स36.39
ईशांत शर्मादिल्ली कैपिटल्स38.85
मिशेल मैक्लिनेगनमुंबई इंडियंस310.00