आईपीएल 2019: दिल्ली कैपिटल्स vs सनराइजर्स हैदराबाद मैच के बाद ऑरेंज और पर्पल कैप अपडेट- धवन-पंत ने लगाई छलांग

आईपीएल 2019: दिल्ली कैपिटल्स vs सनराइजर्स हैदराबाद मैच के बाद ऑरेंज और पर्पल कैप अपडेट- धवन-पंत ने लगाई छलांग

cricket news Delhi Capitals IPL 2019 12 Kolkata Knight Riders Royal Challengers Bangalore Dale Steyn

पृथ्वी शॉ (56) और ऋषभ पंत (49) की तूफानी पारियों के दम पर दिल्ली कैपिटल्स ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण के एलिमिनेटर मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को रोमांचक अंदाज में दो विकेट से हराकर क्वालीफायर-2 में प्रवेश कर लिया। क्वालीफायर-2 में दिल्ली का सामना अब चेन्नई सुपर किंग्स के साथ होगा और इसमें जीतने वाली टीम 12 मई को मुंबई इंडियंस के साथ फाइनल मैच खेलेगी। इस हार के बाद हैदराबाद अब लीग से बाहर हो गई है।

हैदराबाद ने यहां डॉ. वाई. एस. राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट पर 162 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया, जिसे दिल्ली ने एक गेंद शेष रहते आठ विकेट खोकर हासिल कर लिया। ऑरेंज कैप के दावेदारों की लिस्ट में टॉप पर सनराइजर्स हैदराबाद के डेविड वॉर्नर ही बने हुए हैं। वहीं पर्पल कैप के सबसे बड़े दावेदार दिल्ली कैपिटल्स के कगीसो रबाडा ही हैं।

ऑरेंज कैप की दौड़ में शामिल हैं ये सभी खिलाड़ीः

खिलाड़ीटीमरनस्ट्राइक रेटछक्के
डेविड वॉर्नरसनराइजर्स हैदराबाद692143.8621
केएल राहुलकिंग्स इलेवन पंजाब593135.3825
आंद्रे रसेलकोलकाता नाइट राइडर्स510205.6452
शिखर धवनदिल्ली कैपिटल्स503135.9411
क्विंटन डिकॉकमुंबई इंडियन्स500131.2321
क्रिस गेलकिंग्स इलेवन पंजाब490153.6034
विराट कोहलीरॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर464141.46
13
श्रेयस अय्यरदिल्ली कैपिटल्स450122.2814
ऋषभ पंतदिल्ली कैपिटल्स450163.6326
जॉनी बेयरेस्टोसनराइजर्स हैदराबाद445157.2418

पर्पल कैप दावेदारों की लिस्ट में कगीसो रबाडा पहले नंबर पर बने हुए हैं। दूसरे पोजिशन पर इमरान ताहिर ने ही कब्जा जमा रखा हैं। देखें पूरी लिस्ट:

पर्पल कैप की दौड़ में शामिल हैं ये सभी गेंदबाजः

खिलाड़ीटीमविकेटइकॉनमी रेट
कगीसो रबाडादिल्ली कैपिटल्स257.82
इमरान ताहिरचेन्नई सुपर किंग्स236.62
श्रेयस गोपालराजस्थान रॉयल्स207.22
खलील अहमदसनराइजर्स हैदराबाद198.23
मोहम्मद शमीकिंग्स इलेवन पंजाब198.68
युजवेंद्र चहलरॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर187.82
राशिद खानसनराइजर्स हैदराबाद176.38
जसप्रीत बुमराहमुंबई इंडियन्स176.84
दीपक चाहरचेन्नई सुपर किंग्स177.57
आर अश्विनकिंग्स इलेवन पंजाब157.27