आईपीएल 2nd क्वॉलिफायर, चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स, स्टैटिस्टिकल प्रिव्यूः अनुभवी और युवाओं के बीच होगा मुकाबला

आईपीएल 2nd क्वॉलिफायर, चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स, स्टैटिस्टिकल प्रिव्यूः अनुभवी और युवाओं के बीच होगा मुकाबला

Amit Mishra Harbhajan Singh IPL 2019 12 Chennai Super Kings Delhi Capitals DC CSK

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें सीजन के दूसरे क्वॉलिफायर में चेन्नई सुपर किंग्स का मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स से होना है। मैच विशाखापट्टनम के डॉ. वाइ एस राजशेखर रेड्डी एडीए वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है। मैच से पहले जानें स्टैटिस्टिकल प्रिव्यूः

उम्र का आंकड़ा

12 चेन्नई सुपर किंग्स के ऐसे क्रिकेटर हैं, जिनकी उम्र 30 साल से ज्यादा है। इनमें से पांच की उम्र कुछ इस प्रकार हैः इमरान ताहिर (39), हरभजन सिंह (38), महेंद्र सिंह धोनी (37), शेन वॉटसन (37), ड्वेन ब्रावो (35), इसके अलावा चार खिलाड़ी 33 साल से ज्यादा की उम्र के हैं।

11 दिल्ली कैपिटल्स के क्रिकेटर ऐसे हैं, जिनकी उम्र 24 साल से कम है। उनमें से छह की उम्र कुछ इस तरह हैः संदीप लमीछाने (18), मनजोत कालरा (19), शेरफने रदरफोर्ड (20), कीमो पॉल (20), ऋषभ पंत (21) और अवेश खान (21)

0.429 जीत-हार का रेशियो है दिल्ली कैपिटल्स का चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ (6 जीत और 14 हार), किसी भी टीम के खिलाफ यह दिल्ली कैपिटल्स का सबसे खराब रिकॉर्ड है।

1 कैच लेते ही दिल्ली कैपिटल्स के विकेटकीपर ऋषभ पंत नमन ओझा से आगे निकल जाएंगे। एक आईपीएल सीजन में सबसे ज्यादा कैच का रिकॉर्ड नमन ओझा के नाम दर्ज है। फिलहाल दोनों के खाते में 18-18 कैच हैं।

1 कैच लेते ही ऋषभ पंत दिनेश कार्तिक से आगे निकल जाएंगे। दिल्ली कैपिटल्स की ओर से सबसे ज्यादा शिकार लेने के मामले में। पंत ने कुल 30 शिकार किए हैं और इतने ही दिनेश कार्तिक के नाम पर हैं। कार्तिक के खाते में 15 स्टंपिंग है, जबकि पंत के खाते में 11

1 कैच लेते ही दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान श्रेयस अय्यर दिल्ली कैपिटल्स की ओर से ओवरऑल सबसे ज्यादा कैच लेने के मामले में दूसरे नंबर पर आ जाएंगे। एबी डिविलियर्स और डेविड वॉर्नर ने दिल्ली कैपिटल्स की ओर से 22-22 कैच लिए हैं, जबकि इस लिस्ट में 29 कैचों के साथ वीरेंद्र सहवाग नंबर-1 हैं।

2 विकेट लेते ही हरभजन सिंह के खाते में 150 आईपीएल विकेट हो जाएंगे। वो आईपीएल इतिहास में ऐसा करने वाले चौथे गेंदबाज बन जाएंगे। उनसे पहले लसिथ मलिंगा (169), अमित मिश्रा (156) और पीयूष चावला (150) ऐसा कर चुके हैं। ड्वेन ब्रावो के खाते में 145 आईपीएल विकेट हैं।

2.333 जीत-हार का रेशियो है चेन्नई सुपर किंग्स का दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ। 14 जीत और 6 हार। उनका यह किसी भी टीम के खिलाफ सेकेंड बेस्ट रेशियो है। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स ने 9 जीत दर्ज की है, जबकि महज तीन हार झेली है।

3 विकेट लेते ही इमरान ताहिर पर्पल कैप की दौड़ में दिल्ली कैपिटल्स के कगीसो रबाडा से आगे निकल जाएंगे। इमरान ने 23 विकेट लिए हैं, जबकि रबाडा के खाते में 25 विकेट हैं।

3 क्रिकेटर दिल्ली कैपिटल्स की ओर से एक सीजन में 500 से ज्यादा रन बना चुके हैं। ऋषभ पंत (684, 2018 में), गौतम गंभीर (534, 2008 में) और शिखर धवन (503, मौजूदा सीजन में), श्रेयस अय्यर और ऋषभ पंत 450 रन बना चुके हैं इस सीजन में और 500 का आंकड़ा पार करने पर उनकी नजर होगी।

4 छक्कों के साथ महेंद्र सिंह धोनी एबी डिविलियर्स से आगे निकल सकते हैं। धोनी के खाते में 209 छक्के हैं, जबकि डिविलियर्स के खाते में 212 छक्के। क्रिस गेल ने सबसे ज्यादा 326 छक्के जड़े हैं। सुरेश रैना के खाते में 194 छक्के हैं।

4 विकेट लेते ही अमित मिश्रा दिल्ली कैपिटल्स की ओर से 100 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बन सकते हैं।

5 फिफ्टी शिखर धवन इस सीजन में जड़ चुके हैं। एक और पचासा उन्हें एबी डिविलियर्स से आगे तीसरे पायदान पर ले जाएगा। डेविड वॉर्नर ने नौ और केएल राहुल ने सात पचासा ठोके हैं।

8 रन बनाते ही शिखर धवन ऑरेंज कैप दावेदारों की लिस्ट में आंद्रे रसेल से आगे निकल जाएंगे। डेविड वॉर्नर ने 692 रन बनाए हैं, जबकि केएल राहुल के खाते में 593 रन हैं। धवन 503 और रसेल 510 रन बना चुके हैं।

13 बार हरभजन सिंह शून्य पर आउट हो चुके हैं। पार्थिव पटेल और भज्जी आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट होने वाले क्रिकेटर हैं।

23 मैचों में श्रेयस अय्यर दिल्ली कैपिटल्स की अगुवाई कर चुके हैं। इस मैच में कप्तानी के साथ वो जहीर खान से आगे निकल जाएंगे। वीरेंद्र सहवाग ने 52 मैचों में दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी की है।

26 छक्के इस सीजन में ऋषभ पंत जड़ चुके हैं। एक और छक्के के साथ वो एबी डिविलियर्स से आगे निकल जाएंगे, तीन और छक्के के साथ वो हार्दिक पांड्या से आगे निकल जाएंगे। आंद्रे रसेल 52 और क्रिस गेल 34 छक्के जड़ चुके हैं।

31 रन के साथ श्रेयस अय्यर (1668) दिल्ली कैपिटल्स की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में ऋषभ पंत (1698) से आगे निकल जाएंगे। दिल्ली कैपिटल्स की ओर से वीरेंद्र सहवाग ने सबसे ज्यादा 2174 रन बनाए हैं।

64 रन बनाते ही सुरेश रैना आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में विराट कोहली से आगे निकल जाएंगे। रैना ने 5359 रन और विराट ने 5412 रन बनाए हैं।

79 रन बनाकर महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल में 4500 रनों का आंकड़ा छू सकते हैं। धोनी से पहले विराट कोहली, सुरेश रैना, रोहित शर्मा, डेविड वॉर्नर और शिखर धवन ही ऐसा कर सके हैं।

99 जीत चेन्नई सुपर किंग्स के खाते में दर्ज है। मुंबई इंडियंस पहले नंबर पर है, उनके खाते में 105 जीत दर्ज हैं।