आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2020 का आगाज 21 फरवरी से ऑस्ट्रेलिया में हो रहा है। इस बार 10 टीमें इस टूर्नामेंट में इस्सा लेंगी और फाइनल मिलाकर कुल 23 मैच खेलें जाएंगे। सभी टीमों के पांच-पांच के दो ग्रुप में बांटा गया है। ग्रुप ए में पिछली बार की चैंपियन और मेजबान ऑस्ट्रेलिया के साथ भारत, न्यूजीलैंड, श्रीलंका और बांग्लादेश को रखा गया है, वहीं ग्रुप बी में इंग्लैंड के साथ दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज, पाकिस्तान और थाईलैंड शामिल है।
21 फरवरी से शुरू हो रहे इस टी20 वर्ल्ड कप से पहले वार्म-अप मैच खेले जाएंगे। 15-20 फरवरी तक सभी टीमें 2-2 वार्म-अप मैच खेलेंगी। पहल वार्म-अप मैच 15 फरवरी को ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जाएगा। आइए नजर डालते हैं वार्म-अप मैच के पूरे कार्यक्रम पर-
तारीख | समय (IST) | टीम 1 | टीम 2 | जगह |
15-Feb | 09.30 AM | ऑस्ट्रेलिया | वेस्टइंडीज | ब्रिस्बेन |
16-Feb | 05.30 AM | बांग्लादेश | थाईलैंड | ब्रिस्बेन |
16-Feb | 05.30 AM | श्रीलंका | दक्षिण अफ्रीका | एडिलेड |
16-Feb | 09.30 AM | भारत | पाकिस्तान | ब्रिस्बेन |
16-Feb | 09.30 AM | इंग्लैंड | न्यूजीलैंड | एडिलेड |
18-Feb | 05.30 AM | ऑस्ट्रेलिया | दक्षिण अफ्रीका | एडिलेड |
18-Feb | 09.30 AM | भारत | वेस्टइंडीज | ब्रिस्बेन |
18-Feb | 09.30 AM | इंग्लैंड | श्रीलंका | एडिलेड |
19-Feb | 05.30 AM | न्यूजीलैंड | थाईलैंड | एडिलेड |
20-Feb | 05.30 AM | बांग्लादेश | पाकिस्तान | ब्रिस्बेन |