आईसीसी U-19 विश्व कप 2020 : इंग्लैंड vs श्रीलंका (प्लेट फाइनल) : प्रिव्यू, प्रिडिक्शन और संभावित प्लेइंग XI

आईसीसी U-19 विश्व कप 2020 : इंग्लैंड vs श्रीलंका (प्लेट फाइनल) : प्रिव्यू, प्रिडिक्शन और संभावित प्लेइंग XI

ICC Under-19 Cricket World Cup 2020

आईसीसी अंडर-19 विश्व कप 2020 में इंग्लैंड और श्रीलंका ने क्रमाश: जिम्बाब्वे और स्कॉटलैंड को हराया कर अब दोनों एक दूसरे के खिलाफ प्लेट फाइनल में भिड़ेंगी। प्लेट फाइनल मुकाबला 9वें स्थान के लिए खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला बेनोनी के विलोमोरा पार्क में खेला जाएगा। बता दें कि दोनों ही टीमें टॉप-8 के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाई है।

इंग्लैंड और श्रीलंका की टीमें अपने-अपने ग्रुप में तीसरे स्थान पर रहीं। दोनों ही टीमों ने 3-3 मैच खेल कर एक मैच में जीत दर्ज की। ग्रुप-A में जहां श्रीलंका ने जापान पर जीत दर्ज की तो उनको भारत और न्यूजीलैंड से हार का सामना करना पड़ा। वहीं, इंग्लैंड की टीम ने नाइजीरिया पर जीत दर्ज की जबकि उनको वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया ने हरा दिया। अब दोनों टीमें प्लेट फाइनल मुकाबला में भिड़ेंगी। जो भी टीम यह मुकाबला जीतेगा वो नौवें स्थान पर रहेगी।

हेड टू हेड

दोनों टीमों आपस में 43 बार आमने-सामने हो चुकी हैं, जिसमें से श्रीलंका ने 29 और इंग्लैंड ने 14 मैचों में जीत हासिल की है। आईसीसी विश्व कर में श्रीलंका की टीम 4-1 से आगे है।

इन खिलाड़ियों पर रहेगी नजर

लुईस गोल्ड्सवर्थी (इंग्लैंड): 2.23 के एक ओवर की इकॉनमी रेट के साथ लुईस इस टूर्नामेंट के सबसे सटीक गेंदबाजों में से एक रहे हैं। यहां तक ​​कि बड़ी टीम के बल्लेबाजों को भी उन्होंने परेशान किया है। लुईस श्रीलंका के लिए खतरा बन सकते हैं।

रविन्दु रसन्था (श्रीलंका): रसिथा का शतक भले ही जापान के खिलाफ आया हो, लेकिन वह इस टूर्नामेंट में कभी भी 20 से नीचे नहीं आउट हुए हैं। रविन्दु को इंग्लैंड के खिलाफ अहम भूमिका निभानी होगी।

संभावित प्लेइंग XI

इंग्लैंड: डैन मूसली, सैम यंग, ​​जॉर्डन कॉक्स, जैक हेन्स, जॉर्ज हिल, जॉय एविसन, लुईस गोल्ड्सवर्दी, जॉर्ज बाल्डर्सन (कप्तान), स्कॉट करी, ब्लेक कलन, हमीदुल्लाह कादरी।

श्रीलंका: नवोद परानविथाना, कामिल मिश्रा, रविन्दु रसांथा, निपुण परेरा (कप्तान), अहान विक्रमसिंघे, चामिंदु विज्सिंघे, सोनू दिनुशा, कविंदु नदेशन, सुदेरा थिलाकरत्ने, एशियान डैनियल, डिलेन्स, मैडिसन।

प्रिडिक्शन

श्रीलंका यह मुकाबला जीत लेगी।