पार्ट-1 और पार्ट-2 सीरीज के बाद अब हम आपको पार्ट-3 सीरीज में बाकी बचे ग्राउंड के बारे में बताएंगे।
रोज बाउल, साउथम्पटन
2011 में यह ग्राउंड हैंपशर का होम ग्राउंड था। यहां भी बल्लेबाजों को मदद मिलती नजर आ सकती है। इस ग्राउंड पर भारत को अपना पहला मैच खेलना है।
रोज बाउल में पांच मैच खेले जाने हैंः
दक्षिण अफ्रीका बनाम भारत, 5 जून
दक्षिण अफ्रीका बनाम वेस्टइंडीज, 10 जून
इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज, 14 जून
भारत बनाम अफगानिस्तान, 22 जून
बांग्लादेश बनाम अफगानिस्तान, 24 जून
सोफिया गार्डन्स, कार्डिफ
यह काफी बड़ा मैदान है। यहां रन बनाना आसान नहीं होगा। एजबेस्टन के बाद यह दूसरा ऐसा ग्राउंड होगा जहां गेंदबाजों को मदद मिलती नजर आ सकती है।
सोफिया गार्डन्स मैदान पर चार मैच खेले जाने हैंः
न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका, 1 जून
अफगानिस्तान बनाम श्रीलंका, 4 जून
इंग्लैंड बनाम बांग्लादेश, 8 जून
दक्षिण अफ्रीका बनाम अफगानिस्तान, 15 जून
रिवरसाइड ग्राउंड, चेस्टर ली स्ट्रीट
यह काफी सुंदर ग्राउंड है। यह विकेट बल्लेबाजों की मददगार होगी। इस विश्व कप में ज्यादातर विकेट बल्लेबाजों के मददगार ही हैं।
रिवर्ससाइड ग्राउंड पर तीन मैच खेले जाने हैंः
श्रीलंका बनाम दक्षिण अफ्रीका, 28 जून
श्रीलंका बनाम वेस्टइंडीज, 1 जुलाई
इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड, 3 जुलाई़
काउंटी ग्राउंड, टॉन्टन
टॉन्टन में महज तीन इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं। पहला 1983 विश्व कप में और दो 1999 में। ग्राउंड छोटा है, तो इस पर काफी छक्के देखने को मिल सकते हैं।
2019 विश्व कप में यहां तीन मैच खेले जाने हैंः
अफगानिस्तान बनाम न्यूजीलैंड, 8 जून (डे/नाइट)
ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान, 12 जून
बांग्लादेश बनाम वेस्टइंडीज, 17 जून
जगह | रोज बाउल | सोफिया गार्डन्स | रिवरसाइड ग्राउंड | काउंटी ग्राउंड |
शहर | साउथम्टन | कार्डिफ | चेस्टर ली स्ट्रीट | टॉन्टन |
होम काउंटी | हैंपशर | ग्लैमरगन | डरहम | समरसेट |
क्षमता | 25,000 | 15,643 | 20,000 | 12,500 |
2019 विश्व कप मैच | 5 | 4 | 3 | 3 |
मैच (2010 के बाद से) | 13 | 17 | 6 | *3 |
औसत स्कोर (2010 के बाद) | 304 | 278 | 277 | *277 |
4s/50 ओवर (2010 के बाद) | 27 | 24 | 26 | *25 |
6s/50 ओवर (2010 के बाद) | 4 | 4 | 4 | *5 |
50s | 43 | 52 | 18 | *9 |
50s/मैच | 3.31 | 3.06 | 3.00 | *3.00 |
गेंद/विकेट(स्ट्राइक रेट) | 42.8 | 37.0 | 36.6 | *44.1 |
4 विकेट | 3 | 11 | 4 | *4 |
* सभी मैच