ग्लोबल ट्वंटी20 कनाडा लीग का फाइनल मैच 11 अगस्त को विनीपेग हॉक्स और वैनकुअर नाइट्स के बीच खेला गया। फाइनल मैच टाई हुई और फिर मैच का फैसला सुपर ओवर में हुआ। सुपर ओवर में विनीपेग हॉक्स ने जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया। ग्लोबल टी20 कनाडा लीग में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज जेपी डुमिनी रहे और सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज इश सोढ़ी रहे।
सबसे ज्याद रन के मामले में डुमिनी ने 332 रन बनाए, जबकि हेनरिक क्लासें के खाते में 326 रन रहे और वो दूसरे नंबर पर रहे। डुमिनी ने फाइनल मैच में 33 रनों की पारी खेली। फाइनल मैच में विनीपेग हॉक्स ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 192 रन बनाए, जवाब में वैनकुअर नाइट्स ने 20 ओवर में छह विकेट पर इतने ही रन बनाए।
सुपर ओवर में वैनकुअर नाइट्स ने 9 रन बनाए और दो विकेट गंवा दिए और विनीपेग हॉक्स ने चार गेंद में ही 10 रन बनाकर जीत अपने नाम की। एक नजर डालते हैं टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-10 बल्लेबाजों के नाम पर-
खिलाड़ी | टीम | रन | औसत | स्ट्राइक रेट | 100 | 50 |
जेपी डुमिनी | विनीपेग हॉक्स | 332 | 83.00 | 167.7 | 0 | 3 |
हेनरिक क्लासें | टोरंटो नैशनल्स | 326 | 65.20 | 170.7 | 1 | 1 |
शैमन अनवर | विनीपेग हॉक्स | 296 | 37.00 | 191.0 | 0 | 3 |
क्रिस लिन | विनीपेग हॉक्स | 295 | 42.14 | 186.7 | 0 | 2 |
रोड्रिगो थॉमस | टोरंटो नैशनल्स | 291 | 41.57 | 149.2 | 0 | 3 |
क्रिस गेल | वैनकुअर नाइट्स | 277 | 69.25 | 189.7 | 1 | 1 |
शोएब मलिक | वैनकुअर नाइट्स | 213 | 213.00 | 161.4 | 0 | 1 |
रैसी वनडर डसन | वैनकुअर नाइट्स | 208 | 52.00 | 161.2 | 0 | 2 |
चाडविक वॉल्टन | वैनकुअर नाइट्स | 198 | 39.60 | 132.0 | 0 | 2 |
लेंड्ले सिमंस | ब्रैम्पटन वूल्व्स | 177 | 29.50 | 143.9 | 0 | 1 |
गेंदबाजी की बात करें तो इश सोढ़ी के बाद क्रिस ग्रीन 11 विकेट के साथ दूसरे नंबर पर रहे। एक नजर डालते हैं टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-10 गेंदबाजों पर-
खिलाड़ी | टीम | विकेट | औसत | इकॉनमी रेट | 4 विकेट |
इश सोढ़ी | ब्रैम्पटन वूल्व्स | 12 | 14.58 | 7.95 | 1 |
क्रिस ग्रीन | टोरंटो नैशनल्स | 11 | 15.09 | 8.30 | 0 |
शादाब खान | एडमॉन्टन रॉयल्स | 9 | 20.67 | 9.30 | 0 |
रियाद एमरिट | विनीपेग हॉक्स | 9 | 31.77 | 11.44 | 0 |
बेन कटिंग | एडमॉन्टन रॉयल्स | 8 | 17.37 | 7.38 | 0 |
साद बिन जफर | वैनकुअर नाइट्स | 8 | 19.00 | 8.00 | 1 |
जेरेमी गॉर्डन | टोरंटो नैशनल्स | 8 | 32.00 | 9.84 | 0 |
जहूर खान | ब्रैप्पटन वूल्व्स | 7 | 12.00 | 6.37 | 0 |
हेडन वॉल्श | वैनकुअर नाइट्स | 7 | 14.71 | 7.92 | 0 |
डेनियल सैम्स | वैनकुअर नाइट्स | 7 | 15.71 | 8.14 | 1 |
शाहिद अफरीदी | ब्रैम्पटन वूल्व्स | 7 | 20.42 | 7.15 | 0 |
अली खान | वैनकुअर नाइट्स | 7 | 28.42 | 9.47 | 0 |