कैरेबियन प्रीमियर लीग 2019 का 30वां मैच गुयाना अमेजन वॉरियर्स और ट्रिनबागो नाइट राइडर्स के बीच खेला गया, जिसमें गुयाना अमेजन वॉरियर्स ने 7 विकेट से जीत दर्ज की। इस मैच के साथ ही लीग राउंड खत्म अब हो गया।
इस मैच में गुयाना अमेजन वॉरियर्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। ट्रिनबागो ने निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 143 रन बनाए। ट्रिनबागो की तरफ से कोलिन मुनरो ने सर्वाधिक 43 रन बनाए। इनके अलावा लेंडल सिमंस और किरेन पोलार्ड ने क्रमाश: 30 और 36 रनों का योगदान दिया। गुयाना की तरफ से चंद्रपाल हेमराज ने सबसे ज्यादा 3 विकेट झटके।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुयाना की टीम ने 18.4 ओवरों में जीत हासिल कर ली। गुयाना की तरफ से निकोलस पूरन ने ताबड़तोड़ नाबाद 54 रन की पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई। निकोलस ने कप्तान शोएब मलिक (28 रन) के साथ चौथे विकेट के लिए 85 रन की अटूट साझेदारी की। गुयाना की ये सीजन की 10वीं जीत है। गुयाना को इस सीजन एक भी मैच में हार नहीं झेलनी पड़ी।
इस मैच के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में कुछ बदलाव देखने को मिला है। आइए एक नजर डालते हैं अभी तक सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट पर-
खिलाड़ी | टीम | रन | औसत | स्ट्रा. रेट | 100 | 50 |
लेंड्ले सिमंस | ट्रिनबागो | 378 | 42.00 | 161.53 | 0 | 4 |
ग्लेन फिलिप्स | जमैका | 374 | 37.40 | 144.96 | 0 | 3 |
जॉनसन चार्ल्स | बारबाडोस | 326 | 32.60 | 124.90 | 0 | 3 |
ब्रेंडन किंग | गुयाना | 321 | 40.12 | 140.78 | 0 | 3 |
कीरेन पोलार्ड | ट्रिनबागो | 300 | 60.00 | 154.63 | 0 | 1 |
चंद्रपाल हेमराज | गुयाना | 271 | 27.10 | 123.74 | 0 | 2 |
शोएब मलिक | गुयाना | 271 | 90.33 | 124.88 | 0 | 2 |
जेपी डुमिनी | बारबाडोस ट्रिडेंट्स | 267 | 33.37 | 136.22 | 0 | 1 |
एविन लुइस | सेंट किट्स एंड नेविस | 256 | 25.40 | 190.97 | 0 | 2 |
रकहीम कॉर्नवॉल | सेंट लुसिया ज़ोक्स | 254 | 25.30 | 190.97 | 0 | 2 |
सबसे ज्यादा विकेट लेने की बात करें तो हेडन वॉल्श 17 विकेट के साथ टॉप पर बने हुए हैं। आइए एक नजर डालते हैं सर्वाधिक विकेट लेने वाले खिलाड़ियों पर-
खिलाड़ी | टीम | विकेट | औसत | इको. | 4/5 विकेट |
हेडन वॉल्श | बारबाडोस | 17 | 10.64 | 7.64 | 1/1 |
इमरान ताहिर | गुयाना | 13 | 12.30 | 5.92 | 0 |
क्रिस ग्रीन | गुयाना | 13 | 17.38 | 6.05 | 1/0 |
जेसन होल्डर | बारबाडोस | 12 | 21.90 | 7.10 | 0 |
केसरिक विलियम्स | सेंट लूसिया ज़ोक्स | 12 | 24.25 | 8.55 | 0 |
शेल्डन कोटरेल | सेंट किट्स एंड नेविस | 11 | 18.36 | 7.62 | 0 |
जिम्मी नीशाम | ट्रिनबागो | 11 | 26.90 | 11.10 | 0 |
रयाद एमरिट | सेंट किट्स एंड नेविस | 11 | 29.18 | 8.95 | 0 |
फवाद अहमद | सेंट लूसिया ज़ोक्स | 10 | 21.80 | 6.41 | 0 |
कीमो पॉल | गुयाना | 10 | 24.70 | 9.50 | 0 |