कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल) 2019 में अभी तक कुल 26 मैच खेले जा चुके हैं। 26 मैचों के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में ग्लेन फिलिप्स नंबर-1 के पायदान पर कायम हैं, जबकि गेंदबाजी में अमेरिकी स्पिनर हेडन वॉल्श टॉप पर पहुंच चुके हैं। 26वां मैच बारबाडोस ट्रिडेंट्स और सेंट लूसिया ज़ोक्स के बीच खेला गया, जिसे बारबाडोस ने 24 रनों से अपने नाम कर लिया। बारबाडोस ट्रिडेंट्स ने 24 रनों से जीत दर्ज की और इसके साथ ही प्लेऑफ में जगह भी पक्की कर ली।
बल्लेबाजों में जमैका तलाहवाज़ के ग्लेन फिलिप नंबर-1 बल्लेबाज बने हुए हैं। बारबाडोस ट्रिडेंट्स के जेसन चार्ल्स ने 47 रनों की पारी खेली और सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में टॉप-5 में आ गए हैं। वहीं रकहीम कॉर्नवॉल ने 19 रन बनाए और वो इस लिस्ट में छठे नंबर पर हैं।
एक नजर अभी तक सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट पर-
खिलाड़ी | टीम | रन | औसत | स्ट्रा. रेट | 100 | 50 |
ग्लेन फिलिप्स | जमैका | 353 | 39.22 | 153.5 | 0 | 3 |
ब्रैंडन किंग्स | गुयाना | 275 | 55.00 | 144.7 | 0 | 3 |
लेंडन सिमंस | त्रिनबगो | 272 | 45.33 | 178.9 | 0 | 3 |
जॉनसन चार्ल्स | बारबाडोस | 271 | 30.11 | 126.63 | 0 | 2 |
एविन लुइस | सेंट किट्स एंड नेविस | 256 | 28.44 | 160.0 | 0 | 2 |
रकहीम कॉर्नवॉल | सेंट लूसिया ज़ोक्स | 254 | 25.40 | 190.97 | 0 | 2 |
जेपी डुमिनी | बारबाडोस | 249 | 31.12 | 139.10 | 0 | 1 |
क्रिस गेल | जमैका | 243 | 27.00 | 129.58 | 1 | 0 |
लॉरी इवान्स | सेंट किट्स एंड नेविस | 219 | 27.37 | 129.6 | 0 | 1 |
फैबियान एलेन | सेंट किट्स एंड नेविस | 212 | 30.28 | 178.2 | 0 | 2 |
सबसे ज्यादा विकेट लेने की बात करें तो वाल्श ने चार विकेट इस मैच में झटके और 15 विकेट के साथ इस लिस्ट में टॉप पर आ गए हैं। वाल्श ने अभी तक महज पांच मैच ही खेले हैं, लेकिन पांच मैचों में वो बाकी गेंदबाजों से कहीं आगे निकल चुके हैं। आइए एक नजर डालते हैं सर्वाधिक विकेट लेने वाले खिलाड़ियों पर-
खिलाड़ी | टीम | विकेट | औसत | इको. | 4/5 विकेट |
हेडन वॉल्श | बारबाडोस सेंट लुसिया | 15 | 9.80 | 7.47 | 1/1 |
जेसन होल्डर | बारबाडोस | 12 | 20.16 | 7.11 | 0 |
केसरिक विलियम्स | सेंट लूसिया ज़ोक्स | 12 | 24.25 | 8.55 | 0 |
शेल्डन कोटरेल | सेंट किट्स एंड नेविस | 11 | 18.36 | 7.62 | 0 |
रयाद एमिरेट्स | सेंट किट्स एंड नेविस | 11 | 29.18 | 8.95 | 0 |
क्रिस ग्रीन | गुयाना | 10 | 17.00 | 6.71 | 1 |
फवाद अहमद | सेंट लूसिया ज़ोक्स | 10 | 21.80 | 6.41 | 0 |
रोमारियो शेफर्ड | गुयाना | 9 | 15.00 | 7.23 | 1 |
ओबेड मैकॉय | सेंट लूसिया ज़ोक्स | 9 | 16.77 | 8.08 | 1 |
जिम्मी नीशाम | त्रिनबगो | 9 | 25.00 | 12.05 | 0 |