बिग बैश लीग 2019-20 में 21 दिसंबर को दो मैच खेले गए। पहले मैच में सिडनी थंडर और एडिलेड स्ट्राइकर्स के बीच हुआ जो बारिश के कारण रद्द हो गया। जबकि दूसरे मैच में पर्थ स्कॉर्चर्स ने मेलबर्न रेनेगेड्स को 11 रनों से हराकर सीजन में पहली जीत दर्ज की।
इन मैचों के बाद फिर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में बदलाव हुए हैं। सिडनी सिक्सर्स के जोश फिलिप (105) फिर नंबर वन पर बने हुए। जबकि दूसरे स्थान पर थंडर के कैलम फर्ग्यूसन आ गए हैं। उनके दो मैचों में 104 रन हो गए हैं। वहीं, तीसरे नंबर पर रेनेगेड्स के शॉन मार्श (97) हैं। आइए एक नजर डालते हैं सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट पर-
खिलाड़ी | टीम | रन | औसत | स्ट्राइक रेट | 100 | 50 |
जोश फिलिप | सिक्सर्स | 105 | 105.00 | 159.09 | 0 | 1 |
कैलम फर्गसन | थंडर | 104 | 104.00 | 160.00 | 0 | 1 |
शॉन मार्श | रेनेगेड्स | 97 | 48.50 | 136.61 | 0 | 1 |
मिशेल मार्श | पर्थ | 88 | 44.00 | 160 | 0 | 1 |
उस्मान ख्वाजा | थंडर | 88 | 29.33 | 144.26 | 0 | 1 |
एलेक्स हेल्स | थंडर | 86 | 43.00 | 153.57 | 0 | 1 |
ब्यू वेबस्टर | रेनेगेड्स | 84 | – | 178.72 | 0 | 1 |
ग्लेन मैक्सवेल | स्टार्स | 83 | 83.00 | 212.82 | 0 | 1 |
टॉम बैंटन | हीट | 80 | 40.00 | 186.04 | 0 | 1 |
मैट रेनशॉ | हीट | 65 | 32.50 | 120.37 | 0 | 0 |
वहीं, 21 दिसंबर के मैचों के बाद सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में भी बदलाव हुए हैं। थंडर के गेंदबाज डैनियल सैम्स 6 विकेटों के साथ पहले स्ठान पर आ चुके हैं। जबकि दूसरे नंबर पर सिडनी सिक्सर्स के टॉम कर्रन (5) और तीसरे नंबर पर हरिकेंस के कैस अहमद (4) हैं। आइए एक नजर डालते हैं सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट पर-
खिलाड़ी | टीम | विकेट | औसत | इकॉनमी रेट | 4विकेट |
डेनियल सैम्स | थंडर | 6 | 13.50 | 8.67 | 0 |
टॉम कर्रन | सिक्सर्स | 5 | 12.40 | 7.75 | 0 |
कैस अहमद | हरिकेंस | 4 | 3.00 | 3.00 | 0 |
बेन द्वाराहुसि | सिक्सर्स | 4 | 10.00 | 5.00 | 0 |
रिचर्ड ग्लीसन | रेनेगेड्स | 4 | 10.00 | 5.00 | 0 |
क्रिस जॉर्डन | पर्थ | 4 | 10.75 | 6.14 | 0 |
सीन एबॉट | सिक्सर्स | 4 | 12.00 | 6.00 | 0 |
बेन मनेंटी | सिक्सर्स | 4 | 12.25 | 7.00 | 0 |
अर्जुन नायर | थंडर | 4 | 13.50 | 6.75 | 0 |
एडम जम्पा | स्टार्स | 3 | 10.00 | 7.50 | 0 |