बिग बैश लीग 2019-20 में 20 दिसंबर को दो मैच खेले गए। पहले मैच में होबार्ट हरिकेंस ने सिडनी सिक्सर्स को 25 रनों से हराया जबकि दूसरे मैच में मेलबर्न स्टार्स ने ब्रिस्बेन हीट को 22 रनों से हराया। इसी के साथ दोनों टीमों ने इस सीजन में अपनी पहली जीत दर्ज की।
इन मैचों के बाद फिर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में बदलाव हुए हैं। सिडनी सिक्सर्स के जोश फिलिप फिर से सबसे ऊपर आ गए हैं। उनके अब दो मैचों में 105 रन हो गए हैं। वहीं, दूसरे नंबर पर थंडर के उस्मान ख्वाजा (88) और तीसरे नंबर पर स्टार्स के ग्लेन मैक्सवेल (83) हैं। आइए एक नजर डालते हैं सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट पर-
खिलाड़ी | टीम | रन | औसत | स्ट्राइक रेट | 100 | 50 |
जोश फिलिप | सिक्सर्स | 105 | 105 | 159.09 | 0 | 1 |
उस्मान ख्वाजा | थंडर | 88 | 44.00 | 149.15 | 0 | 1 |
ग्लेन मैक्सवेल | स्टार्स | 83 | 83.00 | 212.82 | 0 | 1 |
टॉम बैंटन | हीट | 80 | 40.00 | 186.04 | 0 | 1 |
कैलम फर्गसन | थंडर | 77 | 77.00 | 150.98 | 0 | 1 |
एलेक्स हेल्स | थंडर | 75 | 37.50 | 163.04 | 0 | 1 |
मैट रेनशॉ | हीट | 65 | 32.50 | 120.37 | 0 | 0 |
डी आर्की शॉर्ट | हरिकेंस | 51 | 51 | 127.50 | 0 | 1 |
शॉन मार्श | रेनेगेड्स | 42 | 42.00 | 127.27 | 0 | 0 |
एलेक्स रोस | थंडर | 41 | 41.00 | 120.58 | 0 | 0 |
20 दिसंबर के मैचों के बाद फिर से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में बदलाव हुए हैं। सिडनी सिक्सर्स के टॉम कर्रन 5 विकेटों के साथ पहले स्थान पर हैं। जबकि दूसरे नंबर पर हरिकेंस के कैस अहमद (4 विकेट) और तीसरे नंबर पर सिक्सर्स के बेन द्वाराहुसि (4 विकेट) हैं। आइए एक नजर डालते हैं सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट पर-
खिलाड़ी | टीम | विकेट | औसत | इकॉनमी रेट | 4विकेट |
टॉम कर्रन | सिक्सर्स | 5 | 12.40 | 7.75 | 0 |
कैस अहमद | हरिकेंस | 4 | 3.00 | 3.00 | 0 |
बेन द्वाराहुसि | सिक्सर्स | 4 | 10.00 | 5.00 | 0 |
सीन एबॉट | सिक्सर्स | 4 | 12.00 | 6.00 | 0 |
बेन मनेंटी | सिक्सर्स | 4 | 12.25 | 7.00 | 0 |
अर्जुन नायर | थंडर | 4 | 13.50 | 6.75 | 0 |
डेनियल सैम्स | थंडर | 4 | 15.00 | 11.25 | 0 |
एडम जम्पा | स्टार्स | 3 | 10.00 | 7.50 | 0 |
मिशेल स्वेप्सन | हीट | 3 | 16.00 | 8.00 | 0 |
जेम्स फॉकनर | हरिकेंस | 2 | 5.50 | 3.88 | 0 |