बिग बैश लीग 2019-20 में 30 जनवरी को एलिमिनेटर मुकाबला खेला गया। यह मुकबाल होबार्ट हरिकेन्स और सिडनी थंडर के बीच खेला गया जिसमें थंडर ने 57 रनों से जीत दर्ज कर नॉक आउट मुकाबले में पहुंचा। इसी के साथ ही होबार्ट हरिकेन्स के इस सीजन का सफर खत्म हो गया। थंडर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 197 रन बनाए जिसके जवाब में हरिकेन्स की टीम 140 रन बनाकर ऑल आउट हो गई है।
मुकाबले के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-10 बल्लेबाजों की लिस्ट में कोई बदलाव नहीं आए हैं। लिस्ट के टॉप पर स्टार्स के मार्कस स्टॉयनिस ने कब्जा कर रखा है। स्टॉयनिस ने इस सीजन में अभी तक 134.3 से 607 रन बनाए हैं जिसमें एक शतकीय और 5 अर्धशतकीय पारी शामिल हैं। इनके अलावा दूसरे और तीसरे स्थान पर क्रमाश एलेक्स हेल्स (थंडर) और शॉन मार्श (रेनेगेड्स) हैं। दोनों ने क्रमाश: 509 और 449 रन बनाए हैं। एक नजर इस टूर्नामेंट में अभी तक सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-10 बल्लेबाजों पर-
खिलाड़ी | टीम | रन | औसत | स्ट्राइक रेट | 100 | 50 |
मार्कस स्टॉयनिस | स्टार्स | 607 | 60.70 | 134.3 | 1 | 5 |
एलेक्स हेल्स | थंडर | 509 | 39.15 | 145.84 | 0 | 5 |
शॉन मार्श | रेनेगेड्स | 449 | 37.41 | 124.0 | 0 | 3 |
जोनाथन वेल्स | स्ट्राइकर्स | 444 | 74.00 | 136.2 | 0 | 4 |
बीयू वेबस्टर | रेनेगेड्स | 425 | 42.50 | 131.98 | 0 | 3 |
लियाम लिविंगस्टोन | स्कॉर्चर्स | 425 | 30.35 | 142.6 | 0 | 4 |
जोश इंगलिस | स्कॉर्चर्स | 405 | 28.92 | 154.0 | 0 | 4 |
जोश फिलिप | सिक्सर्स | 401 | 36.45 | 126.1 | 0 | 4 |
जेक वीदरैल्ड | स्ट्राइकर्स | 389 | 29.92 | 134.1 | 0 | 2 |
क्रिस लिन | हीट | 387 | 29.76 | 148.84 | 0 | 2 |
वहीं, सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-10 गेंदबाजों की लिस्ट में भी कोई ज्यादा बदलाव नहीं आया हैं। लिस्ट के टॉप पर थंडर के डेनियल सैम्स हैं जिन्होंने इस सीजन में 14.59 की औसत से 27 विकेट झटके हैं। इनके अलावा दूसरे और तीसरे स्थान पर क्रमाश: टॉम करन (22 विकेट) और राशिद खान (18) हैं। एक नजर सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-10 गेंदबाजों की लिस्ट पर-
खिलाड़ी | टीम | विकेट | औसत | इकॉनमी रेट | 4 विकेट |
डेनियल सैम्स | थंडर | 27 | 14.59 | 7.75 | 1 |
टॉम करन | सिक्सर्स | 22 | 19.40 | 9.05 | 1 |
राशिद खान | स्ट्राइकर्स | 18 | 20.67 | 7.24 | 1 |
क्रिस मोरिस | थंडर | 18 | 20.77 | 8.28 | 0 |
पीटर सिडल | स्ट्राइकर्स | 17 | 19.11 | 7.35 | 1 |
हैरिस राउफ | स्टार्स | 16 | 11.56 | 6.89 | 1 |
वेस अगर | स्ट्राइकर्स | 16 | 20.12 | 8.70 | 1 |
स्कॉट बोलैंड | हरिकेंस | 15 | 21.00 | 8.28 | 0 |
संदीप लामिछाने | स्टार्स | 15 | 22.33 | 7.44 | 0 |
फवाद अहमद | स्कॉर्चर्स | 15 | 24.86 | 6.90 | 0 |