बिग बैश लीग के मौजूदा सीजन में 22 जनवरी तक कुल 48 मैच खेले जा चुके हैं। कल सिर्फ एक मैच खेला गया वो भी एडिलेड स्ट्राइकर्स बनाम मेलबर्न स्टार्स के बीच जिसमें स्ट्राइकर्स ने 11 रनों से जीत हासिल की। स्टार्स ये लगातार दूसरी और इस सीजन की तीसरी हार है। इसके बावजूद स्टार्स 20 अंकों के साथ प्वाइंट्स टेबल में सबसे ऊपर है। वहीं, स्ट्राइकर्स ने तीसरी जीत दर्ज की। फिलहार स्ट्राइकर्स 15 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है।
इस मैच के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट पर में ज्यादा कुछ बदलाव नहीं आए हैं। स्ट्राइकर्स ने भी कल इस सीजन में 406 का आंकड़ा पार किया और लिस्ट में तीसरे स्थान पर पहुंच गए। वहीं, पहले स्थान पर मार्कस स्टॉयनिस (590) और दूसरे पर शॉन मार्श (449) मौजूद हैं। आइए एक नजर डालते हैं अभी तक इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट पर
खिलाड़ी | टीम | रन | औसत | स्ट्राइक रेट | 100 | 50 |
मार्कस स्टॉयनिस | स्टार्स | 590 | 65.55 | 133.78 | 1 | 5 |
शॉन मार्श | रेनेगेड्स | 449 | 37.41 | 124.03 | 0 | 3 |
जोनाथन वेल्स | स्ट्राइकर्स | 406 | 81.20 | 133.99 | 0 | 4 |
बीयू वेबस्टर | रेनेगेड्स | 404 | 50.50 | 137.88 | 0 | 3 |
जोश इंगलिस | स्कॉर्चर्स | 382 | 31.83 | 155.28 | 0 | 4 |
ग्लेन मैक्सवेल | स्टार्स | 372 | 53.14 | 156.96 | 0 | 3 |
मिशेल मार्श | स्कॉर्चर्स | 367 | 40.77 | 151.02 | 0 | 2 |
जेक वीदरैल्ड | स्ट्राइकर्स | 352 | 32.00 | 133.84 | 0 | 2 |
एलेक्स हेल्स | थंडर | 339 | 33.90 | 139.50 | 0 | 3 |
क्रिस लिन | हीट | 332 | 33.20 | 162.74 | 0 | 2 |
वहीं, गेंदबाजों की लिस्ट में ज्यादा कुछ बदलाव नहीं हुए है। पहले स्थान पर थंडर के डेनियल सैम्स (20 विकेट) मौजूद है। हालांकि दूसरे स्थान पर स्ट्राइकर्स के राशिद खान (17) और तीसरे पर सिक्सर्स के टाम करन (17 विकेट) हैं। आइए एक नजर डालते हैं अभी तक इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट पर
खिलाड़ी | टीम | विकेट | औसत | इकॉनमी रेट | 4/5विकेट |
डेनियल सैम्स | थंडर | 20 | 14.50 | 7.76 | 0 |
राशिद खान | स्ट्राइकर्स | 17 | 18.35 | 7.03 | 1 |
टॉम करन | सिक्सर्स | 17 | 22.05 | 9.57 | 1 |
हैरिस राउफ | स्टार्स | 16 | 11.56 | 6.89 | 1 |
पीटर सिडल | स्ट्राइकर्स | 16 | 15.75 | 6.96 | 1 |
क्रिस मोरिस | थंडर | 14 | 22.07 | 8.54 | 0 |
संदीप लामिछाने | स्टार्स | 14 | 21.78 | 7.78 | 1 |
जाय रिचर्ड्सन | स्कॉर्चर्स | 14 | 21.57 | 7.19 | 1 |
फवाद अहमद | स्कॉर्चर्स | 14 | 23.71 | 7.06 | 0 |
क्रिस जोर्डन | स्कॉर्चर्स | 14 | 24.35 | 8.52 | 0 |