बिग बैश लीग 2019-20 में 1 फरवरी को नॉकआउट मुकाबला खेला गया। यह मुकबाल एडिलेड स्ट्राइकर्स और सिडनी थंडर के बीच खेला गया जिसमें थंडर ने 8 रनों से जीत दर्ज कर चैलेंजर मुकाबले में पहुंचा। इसी के साथ ही एडिलेड स्ट्राइकर्स के इस सीजन का सफर खत्म हो गया। थंडर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 151 रन बनाए जिसके जवाब में स्ट्राइकर्स की टीम 143 रन ही बना सकी। इस मैच में थंडर के डेनियल सैम्स ने शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट झटके।
इस मुकाबले के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-10 बल्लेबाजों की लिस्ट के टॉप पर स्टार्स के मार्कस स्टॉयनिस ने कब्जा कर रखा है। स्टॉयनिस ने इस सीजन में अभी तक 133.6 के स्ट्राइक रेट से 612 रन बनाए हैं जिसमें एक शतकीय और 5 अर्धशतकीय पारी शामिल हैं। इनके अलावा दूसरे नंबर पर थंडर के एलेक्स हेल्स (568) पहुंच गए हैं। आइए एक नजर डालते हैं इस टूर्नामेंट में अभी तक सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-10 बल्लेबाजों पर-
खिलाड़ी | टीम | रन | औसत | स्ट्राइक रेट | 100 | 50 |
मार्कस स्टॉयनिस | स्टार्स | 612 | 55.63 | 133.6 | 1 | 5 |
एलेक्स हेल्स | थंडर | 568 | 40.57 | 147.91 | 0 | 6 |
जोनाथन वेल्स | स्ट्राइकर्स | 478 | 68.28 | 135.41 | 0 | 4 |
शॉन मार्श | रेनेगेड्स | 449 | 37.41 | 124.0 | 0 | 3 |
जोश फिलिप | सिक्सर्स | 435 | 36.25 | 125.7 | 0 | 4 |
बीयू वेबस्टर | रेनेगेड्स | 425 | 42.50 | 132.0 | 0 | 3 |
लियाम लिविंगस्टोन | स्कॉर्चर्स | 425 | 30.35 | 142.6 | 0 | 4 |
जेक वीदरैल्ड | स्ट्राइकर्स | 407 | 29.07 | 133.88 | 0 | 2 |
जोश इंगलिस | स्कॉर्चर्स | 405 | 28.92 | 154.0 | 0 | 4 |
एलेक्स केरी | स्ट्राइकर्स | 391 | 35.54 | 125.32 | 0 | 1 |
वहीं, सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-10 गेंदबाजों की लिस्ट में भी कोई ज्यादा बदलाव नहीं आया हैं। लिस्ट के टॉप पर थंडर के डेनियल सैम्स ने 30 विकटों का आंकड़ा छू लिया है। उन्होंने इस सीजन में 14 की औसत से 30 विकेट झटके हैं। इनके अलावा दूसरे और तीसरे स्थान पर क्रमाश: टॉम करन (22 विकेट) और क्रिस मोरिस (20) हैं। एक नजर सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-10 गेंदबाजों की लिस्ट पर-
खिलाड़ी | टीम | विकेट | औसत | इकॉनमी रेट | 4 विकेट |
डेनियल सैम्स | थंडर | 30 | 14.00 | 7.65 | 1 |
टॉम करन | सिक्सर्स | 22 | 19.40 | 9.05 | 1 |
क्रिस मोरिस | थंडर | 20 | 19.80 | 8.05 | 0 |
पीटर सिडल | स्ट्राइकर्स | 19 | 18.21 | 7.18 | 1 |
राशिद खान | स्ट्राइकर्स | 19 | 20.84 | 7.15 | 1 |
हैरिस राउफ | स्टार्स | 17 | 12.58 | 6.89 | 1 |
वेस अगर | स्ट्राइकर्स | 17 | 21.47 | 8.90 | 1 |
एडम जाम्पा | स्टार्स | 16 | 16.06 | 6.76 | 0 |
बेन ड्वार्शुइस | सिक्सर्स | 16 | 25.31 | 8.07 | 0 |