बिग बैश लीग में 12 जनवरी तक 34 मैच खेले जा चुके हैं। रविवार 12 जनवरी को दो मैच खेले गए। पहला मैच एडिलेड स्ट्राइकर्स और मेलबर्न रेनेगेड्स के बीच खेले गए जिसमें स्ट्राइकर्स ने 63 रनों से जीत दर्ज की। वहीं, दूसरा मैच मेलबर्न स्टार्स और सिडनी सिक्सर्स जिसमें स्टार्स ने 44 रनों से जीत दर्ज की। इस जीत के बाद मेलबर्न स्टार्स ने प्वाइंट्स टेबल में अपनी नंबर 1 की जगह और मजूबत कर ली है वहीं, स्ट्राइकर्स भी इस जीत के बाद प्वाइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर पहुंच गई है।
इन मैचों के बाद इस सीजन में सबसे ज्यादा रन और सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में कुछ बदलाव हुए हैं। मेलबर्न स्टार्स के सलामी बल्लेबाज मार्कस स्टॉयनिस ने इस सीजन का दूसरा शतक लगाया। स्टॉयनिस ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 79 गेंदों पर 147 रन ठोक डाले। इस पारी के बाद स्टॉयनिस ने अपनी नंबर वन की पोजीशन और पक्की कर ली है। इसके बाद ही इस सीजन में 400 का आखंड़ा पार करने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। आइए एक नजर डालते हैं अभी तक इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट पर-
खिलाड़ी | टीम | रन | औसत | स्ट्राइक रेट | 100 | 50 |
मार्कस स्टॉयनिस | स्टार्स | 478 | 79.66 | 134.64 | 1 | 4 |
शॉन मार्श | रेनेगेड्स | 319 | 35.44 | 116.84 | 0 | 2 |
ग्लैन मैक्सवेल | स्टार्स | 316 | 79.00 | 170.81 | 0 | 3 |
बीयू वेबस्टर | रेनेगेड्स | 310 | 62.00 | 144.85 | 0 | 2 |
मिशेल मार्श | स्कॉर्चर्स | 307 | 51.16 | 156.63 | 0 | 2 |
कैलम फर्गसन | थंडर | 295 | 42.14 | 136.57 | 0 | 3 |
जेक वीदरैल्ड | स्ट्राइकर्स | 293 | 36.62 | 155.85 | 0 | 2 |
जोनाथन वेल्स | स्ट्राइकर्स | 292 | 73.00 | 137.73 | 0 | 3 |
जोश फिलिप | सिक्सर्स | 270 | 38.57 | 128.57 | 0 | 2 |
एलेक्स कैरी | स्ट्राइकर्स | 266 | 38.00 | 122.01 | 0 | 1 |
वहीं, गेंदबाजों की लिस्ट में नंबर वन पर थंडर के डेनियल सैम्स टिके हुए हैं। उन्होंने इस सीजन में 17 बल्लेबाजों को आउट किया है। दूसरे और तीसरे नंबर पर क्रमाश: हैरिस राउफ (15) और टॉम करन (13) हैं। आइए एक नजर डालते हैं अभी तक इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट पर-
खिलाड़ी | टीम | विकेट | औसत | इकॉनमी रेट | 4/5विकेट |
डेनियल सैम्स | थंडर | 17 | 14.76 | 8.01 | 0 |
हैरिस राउफ | स्टार्स | 15 | 10.80 | 6.75 | 1 |
राशिद खान | स्ट्राइकर्स | 14 | 14.50 | 7.16 | 1 |
टॉम करन | सिक्सर्स | 14 | 24.42 | 9.86 | 1 |
सीन एबट | सिक्सर्स | 11 | 13.45 | 7.40 | 0 |
रिले मेरेडिथ | हरिकेन्स | 10 | 13.70 | 6.68 | 0 |
एडम जाम्पा | स्टार्स | 10 | 17.10 | 6.57 | 0 |
केन रिचर्ड्सन | रेनेगेड्स | 10 | 18.10 | 6.66 | 2 |