ऑस्ट्रेलिया में खेली जा रही आईआईसी महिला टी20 वर्ल्ड कप में 27 फरवरी को दो मैच खेले गए। पहला मैच भारत और न्यूजीलैंड की टीमों के बीच खेला गया जिसमें भारतीय टीम ने 3 रनों से जीत हासिल की। वहीं, दूसरा मैच ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश की टीमों के बीच खेला गया जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने 86 रनों से बड़ी जीत हासिल की।
इस टी20 वर्ल्ड कप के 9वें मैच में न्यूजीलैंड ने टॉस जीता और पहले भारतीय टीम को बल्लेबाजी करने का न्यौता दिया। भारतीय टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट गवां कर 133 रन बनाए जिसके जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम 20 ओवर में सिर्फ 130 रन ही बना सकी और 3 रन से मैच हार गई। दिन के दूसरे मैच में टॉस जीतकर बल्लेबाजी करे उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 20 ओवर में एक विकेट नुकसान पर 189 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया की ओपनर्स एलिसा हीली (83*) और बेथ मूनी (81) ने पहले विकेट के लिए 151 रनों की साझेदारी की। इसके बाद लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की टीम सिर्फ 103 रन ही बना सकी और मैच गई।
27 फरवरी के मैचों के बाद ऑस्ट्रेलिया की सलामी बल्लेबाज एलिसा हीली बल्लेबाजों की लिस्ट में सबसे ऊपर आ गई हैं। उन्होंने इस टूर्नामेंट की 3 पारियों में 148.88 के स्ट्राइक रेट से 134 रन बनाए हैं। वहीं, इस लिस्ट के दूसरे और तीसरे स्थान पर क्रमाश: हीथर नाइट (इंग्लैंड) और शैफाली वर्मा (भारत) हैं। दोनों के 114-114 रन हैं। आइए एक नजर डालते हैं 27 फरवरी के मैच के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बैटर्स की लिस्ट पर-
खिलाड़ी | टीम | रन | औसत | स्ट्राइक रेट | 100 | 50 |
एलिसा हीली | ऑस्ट्रेलिया W | 134 | 44.66 | 148.88 | 0 | 2 |
हीथर नाइट | इंग्लैंड W | 114 | 114.00 | 142.50 | 1 | 0 |
शैफाली वर्मा | भारत W | 114 | 38.00 | 172.72 | 0 | 0 |
नटाली स्काइवर | इंग्लैंड W | 109 | 109.00 | 117.20 | 0 | 2 |
बेथ मूनी | ऑस्ट्रेलिया W | 93 | 46.50 | 117.72 | 0 | 1 |
चमारी अटापट्टू | श्रीलंका W | 91 | 45.50 | 133.82 | 0 | 1 |
सोफी डिवाइन | न्यूजीलैंड W | 89 | 89.00 | 117.10 | 0 | 1 |
जेमिमाह रॉड्रिगुएज | भारत W | 70 | 23.33 | 88.60 | 0 | 0 |
स्टेफनी टेलर | वेस्टइंडीज W | 69 | 69.00 | 82.14 | 0 | 0 |
शेमेन कैंपबल | वेस्टइंडीज W | 68 | 68.00 | 107.93 | 0 | 0 |
गेंदबाजों की बात करें तो इसमें भारतीय महिला टीम की खिलाड़ियों का बोलबाला है। पहले दो नंबर पर क्रम से पूनम यादव और शिखा पांडे हैं। वहीं, तीसरे स्थान पर ऑस्ट्रेलिया की जेस जोनासन आ गई हैं। आइए एक नजर डालते हैं 27 फरवरी के मैच के बाद सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाजों की लिस्ट पर-
खिलाड़ी | टीम | विकेट | औसत | इकॉ. रेट | 4 W | 5 W |
पूनम यादव | भारत W | 8 | 8.62 | 5.75 | 1 | 0 |
शिखा पांडे | भारत W | 6 | 8.16 | 4.14 | 0 | 0 |
जेस जोनासन | ऑस्ट्रेलिया W | 5 | 12.80 | 5.33 | 0 | 0 |
स्टेफनी टेलर | वेस्टइंडीज W | 4 | 8.25 | 5.21 | 0 | 0 |
अमेलिया केर | न्यूजीलैंड W | 4 | 10.50 | 5.25 | 0 | 0 |
अन्या श्रूबसोले | इंग्लैंड W | 4 | 11.75 | 5.87 | 0 | 0 |
मेगन शुट्ट | ऑस्ट्रेलिया W | 4 | 17.75 | 6.45 | 0 | 0 |
अयोबोंगा खाका | द. अफ्रीका W | 3 | 8.33 | 6.25 | 0 | 0 |
सोफी एक्लिस्टोन | इंग्लैंड W | 3 | 10.00 | 3.75 | 0 | 0 |
निकोला कैरी | ऑस्ट्रेलिया W | 3 | 11.33 | 5.66 | 0 | 0 |