बिग बैश लीग के मौजूदा सीजन में 20 जनवरी को दो मैच खेले गए। पहला मैच सिडनी सिक्सर्स और मेलबर्न स्टार्स जिसमें सिक्सर्स ने 21 रनों (DLS) से मैच जीता। दूसरा मैच पर्थ स्कॉर्चर्स और सिडनी थंडर के बीच खेल गया जिसमें पर्थ स्कॉर्चर्स ने 8 विकेटों से जीत हासिल की।
इन मैचों के बाद स्टार्स के मार्कस स्टॉयनिस ने पहले स्थान की अपनी स्थिती और मजूबत कर ली है। उन्होंने कल सिक्सर्स के खिलाफ 62 रनों की पारी खेली। हालांकि वो अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके। स्टॉयनिस के अलावा लिस्ट के दूसरे स्थान पर रेनेगेड्स के शॉन मार्श (393 रन) हैं। जबकि स्कॉर्चर्स के जोश इंगलिस ने लंबी छलांग लगाते हुए तीसरे स्थान पर आ गए हैं। इंगलिस ने कल थंडर के खिलाफ 58 रनों की पारी खेली थी। आइए एक नजर डालते हैं अभी तक इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट पर
खिलाड़ी | टीम | रन | औसत | स्ट्राइक रेट | 100 | 50 |
मार्कस स्टॉयनिस | स्टार्स | 585 | 73.12 | 136.04 | 1 | 5 |
शॉन मार्श | रेनेगेड्स | 393 | 35.72 | 118.37 | 0 | 2 |
जोश इंगलिस | स्कॉर्चर्स | 382 | 31.83 | 155.28 | 0 | 4 |
मिशेल मार्श | स्कॉर्चर्स | 367 | 40.77 | 151.02 | 0 | 2 |
बीयू वेबस्टर | रेनेगेड्स | 354 | 50.57 | 142.16 | 0 | 2 |
ग्लेन मैक्सवेल | स्टार्स | 353 | 58.83 | 159.72 | 0 | 3 |
जोनाथन वेल्स | स्ट्राइकर्स | 351 | 70.20 | 131.46 | 0 | 3 |
एलेक्स हेल्स | थंडर | 339 | 33.90 | 139.50 | 0 | 3 |
जेक वीदरैल्ड | स्ट्राइकर्स | 337 | 33.70 | 142.79 | 0 | 2 |
क्रिस लिन | हीट | 332 | 33.20 | 162.74 | 0 | 2 |
वहीं, गेंदबाजों की लिस्ट में ज्यादा कुछ बदलाव नहीं हुए है। पहले स्थान पर थंडर के डेनियल सैम्स (20 विकेट) मौजूद है। हालांकि दूसरे स्थान पर सिक्सर्स के टाम करन (17 विकेट) पहुंच गए हैं। तीसरे स्थान पर 16 विकेट के साथ हैरिस राउफ हैं। आइए एक नजर डालते हैं अभी तक इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट पर
खिलाड़ी | टीम | विकेट | औसत | इकॉनमी रेट | 4/5विकेट |
डेनियल सैम्स | थंडर | 20 | 14.50 | 7.76 | 0 |
टॉम करन | सिक्सर्स | 17 | 22.05 | 9.57 | 1 |
हैरिस राउफ | स्टार्स | 16 | 11.56 | 6.89 | 1 |
राशिद खान | स्ट्राइकर्स | 16 | 15.50 | 6.82 | 1 |
संदीप लामिछाने | स्टार्स | 14 | 21.07 | 7.76 | 1 |
क्रिस मोरिस | थंडर | 14 | 22.07 | 8.54 | 0 |
जाय रिचर्ड्सन | स्कॉर्चर्स | 14 | 21.57 | 7.19 | 1 |
फवाद अहमद | स्कॉर्चर्स | 14 | 23.71 | 7.06 | 0 |
क्रिस जोर्डन | स्कॉर्चर्स | 14 | 24.35 | 8.52 | 0 |