आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप में भारतीय क्रिकेट टीम 200 अंकों के साथ प्वॉइंट टेबल के टॉप पर अपनी स्थिति काफी मजबूत कर चुकी है । भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जारी तीन मैचों की सीरीज में 2-0 से आगे चल रही है। इस सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच 19 अक्टूबर से रांची के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। अगर भारत तीसरा मैच भी जीत जाएगा तो वो दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ क्लीन स्वीप करेगा बल्कि उनके खाते में 40 प्वॉइंट्स और जुड़ गए। भारत फिलहाल इकलौती ऐसी टीम है, जिसके खाते में 100 से ज्यादा प्वॉइंट्स हैं।
भारत ने इससे पहले वेस्टइंडीज के खिलाफ दो मैचों की सीरीज में क्लीन स्वीप किया था, जिसके बाद उनके खाते में 120 प्वॉइंट्स थे। भारत टॉप पर तो पहले ही था, लेकिन अब उनकी स्थिति और भी मजबूत हो गई है। वहीं, न्यूजीलैंड दूसरे और श्रीलंका तीसरे पायदान पर मौजूद हैं। दोनों के खाते में 60-60 प्वॉइंट्स हैं। ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के खाते में 56-56 प्वॉइंट्स हैं और दोनों टीमें क्रम से चौथे और पांचवें नंबर पर हैं। वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका फिलहाल बिना किसी प्वॉइंट्स के हैं, जबकि पाकिस्तान और बांग्लादेश ने आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप में अपने सफर का अभी आगाज नहीं किया है।
एक नजर प्वॉइंट टेबल पर-
Team | Series | M | W | T | D | L | NR | Pts | PtsC | PCT | RPW |
भारत | 2 | 3 | 3 | 0 | 0 | 0 | 0 | 160 | 160 | 1.000 | 2.303 |
न्यूजीलैंड | 1 | 2 | 1 | 0 | 0 | 1 | 0 | 60 | 120 | 0.500 | 1.401 |
श्रीलंका | 1 | 2 | 1 | 0 | 0 | 1 | 0 | 60 | 120 | 0.500 | 0.714 |
ऑस्ट्रेलिया | 1 | 4 | 2 | 0 | 1 | 1 | 0 | 56 | 120 | 0.467 | 1.158 |
इंग्लैंड | 1 | 4 | 1 | 0 | 1 | 2 | 0 | 56 | 120 | 0.467 | 0.864 |
दक्षिण अफ्रीका | 1 | 0 | 0 | 0 | 0 | 1 | 0 | 0 | 40 | 0.000 | 0.414 |
वेस्टइंडीज | 1 | 2 | 0 | 0 | 0 | 2 | 0 | 0 | 120 | 0.000 | 0.411 |
बांग्लादेश | 0 | 0 | 0 | 0 | 0 | 0 | 0 | 0 | 0 | – | 0 |
पाकिस्तान | 0 | 0 | 0 | 0 | 0 | 0 | 0 | 0 | 0 | – | 0 |
M= खेले गए मैच, W= जीत, L= हार, NR= नो रिजल्ट, NRR= नेट रनरेट, Pts= प्वॉइंट्स
PtsC= जितने प्वॉइंट्स के लिए खेले, PCT= प्वॉइंट्स/जितने प्वॉइंट्स के लिए खेले
RPW= (रन प्रति विकेट जिस टीम की बात है)- (रन प्रति विकेट जिस टीम के खिलाफ मैच)
नियम-
सीरीज में खेले गए मैच | प्वॉइंट्स (जीतने पर) | प्वॉइंट्स (टाई होने पर) | प्वॉइंट्स (ड्रॉ होने पर) | प्वॉइंट्स (हारने पर) |
2 | 60 | 30 | 20 | 0 |
3 | 40 | 20 | 13 | 0 |
4 | 30 | 15 | 10 | 0 |
5 | 24 | 12 | 8 | 0 |