बिग बैश लीग 2019-20 में अभी तक कुल 44 मैच खेले जा चुके हैं। 19 जनवरी को दो मैच खेले गए। होबार्ट हरिकेन्स और एडिलेड स्ट्राइकर्स के बीच मैच में एडिलेड स्ट्राइकर्स ने 10 रन से जीत दर्ज की। जबकि दूसरे मैच में मेलबर्न रेनेगेड्स ने ब्रिसबेन हीट को 44 रनों से हराकर सबको चौंका दिया। सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में मार्कस स्टॉयनिस अभी भी सबसे आगे हैं। उनके अलावा इस टूर्नामेंट में अभी तक को 500 रनों का आंकड़ा पार नहीं कर सका है।
बीयू वेबस्टर ने 36 रनों की पारी खेलकर टॉप-10 बल्लेबाजों में अपनी स्थिति पहले से मजबूत कर ली है। दोनों मैच मिलाकर डेविड मिलर नॉटआउट 90 रनों के साथ बेस्ट स्कोरर रहे, लेकिन फिलहाल वो टॉप-10 बल्लेबाजों की लिस्ट में शामिल नहीं हैं।
आइए एक नजर डालते हैं अभी तक इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट पर
खिलाड़ी | टीम | रन | औसत | स्ट्राइक रेट | 100 | 50 |
मार्कस स्टॉयनिस | स्टार्स | 523 | 74.71 | 133.07 | 1 | 4 |
शॉन मार्श | रेनेगेड्स | 366 | 36.60 | 119.21 | 0 | 2 |
मिशेल मार्श | स्कॉर्चर्स | 365 | 40.55 | 150.82 | 0 | 2 |
बीयू वेबस्टर | रेनेगेड्स | 354 | 50.57 | 142.16 | 0 | 2 |
जोनाथन वेल्स | स्ट्राइकर्स | 351 | 70.20 | 131.46 | 0 | 3 |
ग्लेन मैक्सवेल | स्टार्स | 341 | 68.20 | 163.94 | 0 | 3 |
जेक वीदरैल्ड | स्ट्राइकर्स | 337 | 33.70 | 142.79 | 0 | 2 |
क्रिस लिन | हीट | 332 | 33.20 | 162.74 | 0 | 2 |
जोश इंगलिस | स्कॉर्चर्स | 324 | 29.45 | 158.04 | 0 | 3 |
कैलम फर्गसन | थंडर | 310 | 38.75 | 132.47 | 0 | 3 |
19 जनवरी को दो मैच खेले गए। बेन लाफलिन ने तीन विकेट लिए और टॉप-10 में अपनी जगह बनाई। पीटर सिडल ने एक विकेट लिया। टॉप पर सिडनी थंडर के डेनियल सैम्स बने हुए हैं, जिनके खाते में 20 विकेट हैं। दूसरे नंबर पर 16 विकेट के साथ हैरिस राउफ हैं। आइए एक नजर डालते हैं अभी तक इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट पर
खिलाड़ी | टीम | विकेट | औसत | इकॉनमी रेट | 4/5विकेट |
डेनियल सैम्स | थंडर | 20 | 14.50 | 7.76 | 0 |
हैरिस राउफ | स्टार्स | 16 | 11.56 | 6.89 | 1 |
राशिद खान | स्ट्राइकर्स | 16 | 15.50 | 6.82 | 1 |
टॉम करन | सिक्सर्स | 15 | 23.46 | 9.73 | 1 |
जाय रिचर्ड्सन | स्कॉर्चर्स | 14 | 21.57 | 7.19 | 1 |
क्रिस मोरिस | थंडर | 13 | 20.84 | 8.29 | 0 |
फवाद अहमद | स्कॉर्चर्स | 13 | 23.46 | 7.09 | 0 |
बेन लाफलिन | हीट | 13 | 23.76 | 9.08 | 0 |
पीटर सिडल | स्ट्राइकर्स | 12 | 18.25 | 6.80 | 0 |
संदीप लामिछाने | स्टार्स | 12 | 21.41 | 7.34 | 0 |